Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Here is how to cancel IndiGo flight ticket in 5 click as IndiGo offers full refunds till 15 December check full process
IndiGo की बड़ी राहत! 15 दिसंबर तक Ticket Cancel करने पर मिलेगा पूरा पैसा वापस, ऐसे करें 5 मिनट में टिकट कैंसिल

IndiGo की बड़ी राहत! 15 दिसंबर तक Ticket Cancel करने पर मिलेगा पूरा पैसा वापस, ऐसे करें 5 मिनट में टिकट कैंसिल

संक्षेप:

IndiGo ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 15 दिसंबर तक सभी टिकट कैंसिलेशन पर फुल रिफंड का ऑफर दिया है। जानें कैसे सिर्फ 5 क्लिक में अपनी IndiGo फ्लाइट कैंसल करें, रिफंड पाएं और जरूरत हो तो री-बुकिंग भी करें।

Dec 05, 2025 07:42 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IndiGo Offers Full Refunds: IndiGo ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एक खास घोषणा की है। तकनीकी दिक्कतों और ऑपरेशनल चुनौतियों के चलते जब देशभर में कई उड़ानें प्रभावित हो रही हैं, ऐसे में एयरलाइन ने 15 दिसंबर तक सभी टिकट कैंसिलेशन पर फुल रिफंड देने का फैसला किया है। यानी अगर आपने IndiGo से कोई फ्लाइट बुक की है और वह डिले, कैंसल या रिस्केड्यूल हो गई है, तो आप सिर्फ 5 क्लिक में अपना टिकट आसानी से कैंसल कर सकते हैं और पूरा पैसा वापस पा सकते हैं वह भी बिना किसी कटौती के।

इसके अलावा, अगर आप अपनी यात्रा आगे के लिए प्लान करना चाहते हैं, तो IndiGo यात्रियों को फ्री री-बुकिंग का विकल्प भी दे रहा है। इस कदम से उन सभी यात्रियों को बड़ी मदद मिलेगी जिनकी ट्रैवल प्लानिंग अचानक प्रभावित हो गई है। खास बात यह है कि टिकट कैंसिल करना अब बेहद आसान हो गया है।

न आपको मुश्किल फॉर्म भरने की जरूरत है, न कस्टमर केयर पर इंतजार में समय गंवाने की। बस 5 क्लिक, और आपका टिकट कैंसिल रिफंड आपके अकाउंट में प्रोसेस। अगर आप भी अपनी IndiGo फ्लाइट को कैंसल करना चाहते हैं, तो नीचे दिया गया स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा।

ये भी पढ़ें:Flipkart सेल में ₹34,000 तक सस्ते हुए 50MP नो-शेक कैमरा वाले Samsung के 5 फोन्स

क्यों दे रही है IndiGo फुल रिफंड?

हाल ही में IndiGo की कई फ्लाइट्स टेक्निकल और ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते प्रभावित हुई हैं। कई यात्रियों को लंबी देरी, रूट डायवर्जन और अचानक कैंसिलेशन का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखते हुए कंपनी ने यात्रियों की सुविधा के लिए फुल रिफंड और फ्री रीबुकिंग की सुविधा शुरू की है। कंपनी चाहती है कि यात्रियों पर कोई वित्तीय बोझ न पड़े और वे अपनी यात्रा को अपनी सहूलियत के अनुसार बदल सकें।

5 क्लिक में कैसे करें IndiGo टिकट कैंसिल, Step-by-Step गाइड

Step 1: IndiGo की वेबसाइट या ऐप खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल में IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट (goindigo.in) या IndiGo का ऐप खोलें।

Step 2: ‘Manage Booking’ सेक्शन पर जाएं: होम स्क्रीन पर आपको Manage Booking का ऑप्शन दिखाई देगा। उसे टैप करें।

Step 3: PNR और Last Name डालें: अब अपनी बुकिंग को एक्सेस करने के लिए: PNR Number, Last Name दर्ज करें और ‘Search’ पर क्लिक करें।

Step 4: ‘Cancel Booking’ पर क्लिक करें: आपकी फ्लाइट डिटेल्स खुलने के बाद यहां आपको Cancel Booking का बटन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।

Step 5: कैंसिलेशन कन्फर्म करें: अंत में ‘Confirm Cancellation’ पर क्लिक करें।

बस! आपका टिकट कैंसल हो चुका है और रिफंड ऑटोमेटिकली प्रोसेस हो जाएगा। पूरा प्रोसेस 1–2 मिनट में पूरा हो जाता है।

ये भी पढ़ें:अब Aadhaar में नाम, पता, जन्मतिथि बदलने के लिए चाहिए होंगे सिर्फ ये डॉक्यूमेंट

फुल रिफंड कब मिलेगा?

IndiGo ने साफ कहा है कि 15 दिसंबर तक फ्लाइट कैंसिल करने पर Zero Cancellation Fee, पूरा टिकट अमाउंट, सभी टैक्स की रकम वापस पाएंगे। रिफंड उस अकाउंट या वॉलेट में भेजा जाएगा जिसका इस्तेमाल टिकट बुक करते समय किया गया था।

क्या री-बुकिंग भी फ्री है?

हां, IndiGo यात्रियों को अपनी फ्लाइट को फ्री में री-शेड्यूल करने की सुविधा भी दे रही है। आप अपनी यात्रा किसी भी नई तारीख के लिए बिना रीबुकिंग चार्ज के आगे बढ़ा सकते हैं। (प्राइस डिफरेंस लागू हो सकता है, अगर नई फ्लाइट की कीमत अधिक हो।)

ये भी पढ़ें:IndiGo ने रद्द की सैकड़ों Flights, जानें अब कैसे मिलेंगे पूरे पैसे वापस
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।