
बस 1 मिनट में बनाएं अपनी Happy New Year 2026 की AI वाली फोटो, ये टूल करेगा कमाल
अगर आप इस नए साल पर कुछ अलग और खास करना चाहते हैं, तो Google Gemini Nano Banana AI से बनी Happy New Year 2026 इमेज आपके सोशल मीडिया पोस्ट को सबसे अलग बना सकती है। आइए इसे बनाने का तरीका बताते हैं।
नए साल की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर Happy New Year 2026 की फोटोज शेयर करने का ट्रेंड तेज हो जाता है। अगर आप भी अपनी यूनीक, क्रिएटिव और AI से बनी इमेज बनाना चाहते हैं, तो Google Gemini Nano Banana AI आपके लिए एक शानदार टूल साबित हो सकता है। यह Google का लेटेस्ट AI फीचर है, जो टेक्स्ट के आधार पर हाई-क्वॉलिटी इमेज तैयार करता है।
Google Gemini Nano Banana AI क्या है?
Google Gemini Nano Banana AI, Gemini AI का एक एडवांस्ड वर्जन है, जिसे खासतौर पर इमेज जेनरेशन और क्रिएटिव डिजाइन के लिए तैयार किया गया है। इसमें आप सिर्फ यह बताते हैं कि आपको कैसी तस्वीर चाहिए और AI कुछ ही सेकंड में उसे तैयार कर देता है।
Happy New Year 2026 इमेज बनाने का तरीका
Gemini AI खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप पर Google Gemini AI वेबसाइट खोलें। यह Google ऐप या वेब ब्राउजर दोनों पर उपलब्ध है।
Nano Banana AI मोड सेलेक्ट करें
इमेज जेनरेशन के लिए Gemini में मौजूद Nano Banana AI या Create Image फीचर को चुनें। यहां दिए गए प्लस आइकन पर क्लिक या टैप करते हुए अपनी ओरिजनल फोटो अपलोड करें
टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें
अब अपनी इमेज के लिए एक साफ और क्रिएटिव प्रॉम्प्ट लिखें, जैसे:
“This man (or woman) standing outdoors at night, smiling warmly while wishing Happy New Year 2026. He (or She) is holding a glowing sparkler in one hand, wearing winter clothes (jacket, scarf), with soft festive lights around him. In the background, colorful fireworks are bursting in the night sky, illuminating the scene. The numbers “2026” appear subtly glowing in the sky with elegant golden light. The atmosphere feels hopeful, emotional, and celebratory. Cinematic lighting, shallow depth of field, ultra-realistic facial details, natural skin tones, soft bokeh lights, high contrast, professional photography style, 4K ultra-HD resolution, festive New Year mood.”
स्टाइल और रेजॉल्यूशन चुनें
आप चाहें तो इमेज का स्टाइल (realistic, cartoon, artistic) और ओरिएंटेशन (portrait या landscape) भी बता सकते हैं।
Generate बटन पर क्लिक करें
कुछ ही सेकंड में AI आपकी New Year 2026 की इमेज तैयार कर देगा।
डाउनलोड और शेयर करें
तैयार इमेज को डाउनलोड करके WhatsApp, Instagram, Facebook या X (पहले Twitter) पर शेयर कर सकते हैं।
बता दें, बेहतर इमेज के लिए प्रॉम्प्ट में 2026, fireworks, celebration, night, festive mood जैसे शब्द जरूर जोड़ें। ज्यादा डीटेल्स देने से इमेज और रियलिस्टिक बनती है। वहीं, अगर पहली इमेज पसंद ना आए, तो प्रॉम्प्ट थोड़ा बदलकर दोबारा कोशिश करें।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




