₹1299 में आए बेहतरीन इयरबड्स! HAMMER KO2 Sports में 80 घंटे की बैटरी और ANC

लाइव हिन्दुस्तान
share

HAMMER ने 1,299 रुपये में KO2 Sports TWS Earbuds लॉन्च किए हैं, जिन्हें खासतौर पर जिम, रनिंग और वर्कआउट के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें Bluetooth 6.0, 25dB ANC, 13mm Titanium Drivers और 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

HAMMER KO2 Sports TWS Earbuds
HAMMER KO2 Sports TWS Earbuds अफॉर्डेबल प्राइस पॉइंट पर लॉन्च किए हैं।

भारत में ऑडियो और स्मार्ट गैजेट्स ब्रैंड HAMMER ने नए KO2 Sports TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। इन्हें खासतौर पर रनिंग, जिम, वर्कआउट और अन्य एक्टिविटी के दौरान इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। ईयरबड्स में सिक्योर ear-hook design, सॉफ्ट सिलिकॉन फिट और हल्का 62.4 ग्राम वजन दिया गया है, जिससे एक्सरसाइज के दौरान ईयरबड्स कान से आसानी से ना निकलें। आइए आपको इनके बारे में बताएं।

सम्बंधित सुझाव

HAMMER KO2 Sports में एर्गोनॉमिक ear-hook डिजाइन दिया गया है, जो कान के चारों ओर पकड़ बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह डिजाइन रनिंग और हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट के दौरान ईयरबड्स को अपनी जगह बनाए रखने में मदद करता है। इसमें सॉफ्ट सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे sweat-resistant और skin-friendly बताया गया है। 62.4 ग्राम का हल्का डिजाइन इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भी परफेक्ट बनाता है।

Bluetooth 6.0 और 25dB ANC

कनेक्टिविटी के लिए KO2 Sports में Bluetooth 6.0 दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फास्ट पेयरिंग, ज्यादा स्थिर कनेक्शन और बेहतर पावर एफिशिएंसी देने में मदद करता है। ईयरबड्स में 25dB Active Noise Cancellation (ANC) भी मिलता है, जिससे आसपास के शोर को कम करके यूजर को म्यूजिक और वर्कआउट पर बेहतर फोकस करने में मदद मिल सकती है।

कॉलिंग के लिए इसमें चार MEMS माइक्रोफोन दिए गए हैं। क्वॉड-माइक सेटअप का इस्तेमाल वॉयस पिकअप को बेहतर बनाने के लिए किया गया है, जिससे वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान ज्यादा क्लियर आवाज मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित सुझाव

13mm Titanium Drivers से मिलेगा दमदार साउंड

साउंड के लिए HAMMER KO2 Sports में 13mm Titanium Dynamic Drivers दिए गए हैं। कंपनी के अनुसार, बड़े ड्राइवर्स डीप बास और ज्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट और टच कंट्रोल्स भी मिलते हैं, जिससे यूजर ईयरबड्स से ही म्यूजिक और कॉल को कंट्रोल कर सकता है।

80 घंटे तक चलेगी बैटरी

बैटरी के मामले में KO2 Sports को लंबी बैटरी लाइफ के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स और चार्जिंग केस मिलाकर 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर 80 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है और केस को दो घंटे से कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है।

HAMMER KO2 Sports की कीमत

HAMMER KO2 Sports TWS Earbuds की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। इसे Elegant Purple कलर में पेश किया गया है। ग्राहक इसे HammerOnline.in, Flipkart, Blinkit, Swiggy और Amazon से खरीद सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़₹1299 में आए बेहतरीन इयरबड्स! HAMMER KO2 Sports में 80 घंटे की बैटरी और ANC