सिर्फ ₹599 में आया दमदार साउंड वाला छोटू स्पीकर; FM रेडियो और Type-C चार्जिंग को करेगा सपोर्ट, दावा- 32 घंटे चलेगी बैटरी

लाइव हिन्दुस्तान
share

HAMMER ने एक नया पोर्टेबल स्पीकर भारत में 600 से कम की कीमत में लॉन्च कर दिया है। यह छोटू स्पीकर Bluetooth 6.0, 32 घंटे तक का प्लेबैक, FM रेडियो, इन-बिल्ट माइक सपोर्ट के साथ आया है।

HAMMER
Bluetooth, FM रेडियो और USB सपोर्ट के साथ आया HAMMER का नया स्पीकर

अगर आप गाने सुनने के लिए छोटा और सस्ता स्पीकर खरीदने की सोच रहे हैं, तो HAMMER ने नया Drop Sunrise पोर्टेबल स्पीकर पेश किया है। इसकी कीमत 600 रुपये से कम रखी गई है। कंपनी का दावा है कि छोटा आकार होने के बावजूद यह स्पीकर दमदार आवाज दे सकता है। इसमें 5W RMS आउटपुट और 52mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है। इसके साथ ही स्पीकर में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी मिलती है, जिससे स्मार्टफोन और दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस से वायरलेस तरीके से गाने सुने जा सकते हैं। इस स्पीकर की एक बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, HAMMER Drop Sunrise एक बार चार्ज करने पर 32 घंटे तक चल सकता है। इसके अलावा इस स्पीकर में इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है जिसकी मदद से कॉलिंग भी की जा सकती है। आइये आपको बताते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स की डिटेल्स:

HAMMER Drop Sunrise की कीमत

HAMMER Drop Sunrise स्पीकर को भारत में 599 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HammerOnline.in के अलावा Flipkart, Amazon.in, Instamart और Blinkit से खरीदा जा सकता है। स्पीकर को फिलहाल Elegant Beige कलर में पेश किया गया है। कंपनी ने इसका डिजाइन ऐसा रखा है, जिससे यह किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के बजाय कमरे की डेकोरेशन का हिस्सा भी लग सके।

HAMMER Drop Sunrise के 5 शानदार फीचर्स

1. HAMMER Drop Sunrise की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन है। इसमें 52mm का फुल-रेंज ड्राइवर दिया गया है, जो 5W RMS ऑडियो आउटपुट देता है। कंपनी का कहना है कि छोटे आकार के बावजूद यह स्पीकर म्यूजिक, पॉडकास्ट के लिए अच्छी आवाज दे पाएगा। 5W RMS आउटपुट का मतलब है कि स्पीकर की लगातार ऑडियो पावर 5 वॉट है।

सम्बंधित सुझाव

2. इस स्पीकर में Bluetooth 6.0 कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन या किसी दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को स्पीकर से कनेक्ट करके वायरलेस तरीके से गाने सुन सकते हैं।

3. HAMMER Drop Sunrise में कंपनी ने 32 घंटे तक के प्लेबैक का दावा किया है। इसका मतलब है कि एक बार चार्ज करने के बाद स्पीकर लंबे समय तक म्यूजिक चलाने के काम आ सकता है। साथ ही इसमें चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है। यानी आप किसी भी Type-C चार्जर से स्पीकर को चार्ज कर सकेंगे।

4. इसके अलावा, स्पीकर में FM रेडियो भी दिया गया है। जिन लोगों को रेडियो सुनना पसंद है, वे इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह एक ही डिवाइस में वायरलेस म्यूजिक, USB, TF कार्ड और FM रेडियो जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं।

5. HAMMER Drop Sunrise में इन-बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर स्पीकर को कम्पैटिबल फोन से कनेक्ट करके हैंड्स-फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़सिर्फ ₹599 में आया दमदार साउंड वाला छोटू स्पीकर; FM रेडियो, Type-C चार्ज सपोर्ट