अब स्मार्टफोन ही नहीं, Galaxy Watch और Fitness Bands में भी दिखने लगी Green Line? यूजर्स परेशान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्मार्टफोन्स के बाद अब कुछ यूजर्स ने Galaxy Watch और AMOLED फिटनेस बैंड्स में भी Green Line Issue की शिकायत की है। हालांकि, फिलहाल Samsung ने इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Green Line Issue

स्मार्टफोन की दुनिया में पिछले कुछ वर्षों से चर्चा में रहने वाला Green Line Issue अब केवल फोन तक सीमित नहीं रह गया है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि यही समस्या अब Samsung Galaxy Watch और AMOLED डिस्प्ले वाली कुछ फिटनेस बैंड्स में भी देखने को मिल रही है। हालांकि, फिलहाल यह कोई व्यापक समस्या या आधिकारिक तौर पर पुष्टि किया गया दोष नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम पर बढ़ती शिकायतों ने यूजर्स की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

दरअसल, Green Line Issue वह समस्या है जिसमें डिस्प्ले पर एक या उससे ज्यादा पतली हरी वर्टिकल लाइन्स दिखाई देने लगती हैं। ये लाइनें स्क्रीन पर हमेशा बनी रहती हैं और सामान्य तौर पर फोन या वॉच को रीस्टार्ट करने या फैक्ट्री रीसेट करने के बाद भी गायब नहीं होतीं। पिछले कुछ साल में Samsung, OnePlus, Vivo, Xiaomi, Motorola और realme जैसे कई ब्रैंड्स के स्मार्टफोन्स में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

अब Galaxy Watch में भी सामने आए मामले

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Reddit, Samsung Community और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ Galaxy Watch यूजर्स ने अपनी स्क्रीन पर Green Line दिखाई देने की शिकायत की है। कुछ रिपोर्ट्स में AMOLED डिस्प्ले वाले अन्य फिटनेस बैंड्स में भी इसी तरह की दिक्कत का जिक्र किया गया है।

Green Lines

हालांकि, अभी तक ऐसे मामलों की संख्या काफी कम है और यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह किसी बड़े हार्डवेयर इश्यू का संकेत है। फिलहाल यह यूजर्स की पर्सनल रिपोर्ट्स पर आधारित जानकारी है।

आखिर क्यों आती है Green Line?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि Green Line आने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। इनमें डिस्प्ले ड्राइवर IC की खराबी, AMOLED पैनल में हार्डवेयर फेल्योर, फ्लेक्स केबल की दिक्कत या लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद डिस्प्ले का खराब होना शामिल हो सकता है। कई यूजर्स का दावा है कि यह दिक्कत किसी OTA सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद सामने आई। हालांकि, अब तक किसी भी बड़ी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह स्वीकार नहीं किया है कि केवल सॉफ्टवेयर अपडेट ही Green Line की वजह बनता है। माना जाता है कि अपडेट के दौरान डिवाइस के गर्म होने से पहले से मौजूद हार्डवेयर की दिक्कत सामने आ सकती है।

बता दें, फिलहाल Samsung ने Galaxy Watch या फिटनेस बैंड्स में Green Line Issue को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

डिवाइस में Green Line दिखे तो क्या करें?

अगर आपके स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड की स्क्रीन पर Green Line दिखाई देती है, तो सबसे पहले डिवाइस का स्क्रीनशॉट लेकर चेक करें। अगर स्क्रीनशॉट में लाइन दिखाई नहीं देती, तो संभावना है कि दिक्कत हार्डवेयर से जुड़ी हो। डिवाइस को रीस्टार्ट करें और अगर समस्या बनी रहती है तो ऑफीशियल सर्विस सेंटर से संपर्क करें। खुद से डिस्प्ले पर दबाव डालने या उसे लोकल मार्केट में रिपेयर कराने से बचना चाहिए।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।