
लूट लो! आज से ₹28,999 में मिल रहा Motorola का सबसे पतला रफ एंड टफ बॉडी वाला 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरा
Motorola Edge 70 आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन कैमरा, 68W टर्बो चार्ज और IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन Flipkart, Motorola India स्टोर ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola Edge 70 First Sale: मोटोरोला का सबसे पतला स्मार्टफोन मार्केट में अब Motorola Edge 70 की सेल की शुरुआत हो चुकी है, और यह फोन सबसे नए ट्रेंडेड फीचर्स के साथ प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में आया है। Motorola Edge 70 को भारत में 29,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है लेकिन इसे Flipkart, Motorola India की ऑफ़िशियल वेबसाइट से फर्स्ट सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फोन को तीन शानदार Pantone कलर ऑप्शन्स Bronze Green, Gadget Grey और Lily Pad में लॉन्च किया है, जो देखने में प्रीमियम फील देते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
भारत में Motorola Edge 70 की कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर्स
मोटोरोला एज 70 की शुरुआती कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये है। हालांकि, शुरुआती ऑफर के तहत, ग्राहकों को 1000 रुपये की बैंक छूट मिल रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 28,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड से 750 रुपये तक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 4,000 रुपये तक का 5 प्रतिशत कैशबैक दे रहा है। साथ ही पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर आपको 15,000 रुपए तक की छूट मिल जाएगी।
Motorola Edge 70 की 5 बड़ी खासियतें
Motorola Edge 70 में 6.7-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस लगभग 4500 nits तक होती है, जिससे तेज धूप और इंडोर दोनों स्थितियों में स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से सुरक्षित किया गया है और फोन की मोटाई सिर्फ 5.99mm है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 SoC मौजूद है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन में 8GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। Motorola Edge 70 का कैमरा सेटअप काफी आकर्षक है इसमें 50MP का OIS प्राइमरी सेंसर, 50MP का ultrawide/macro-capable सेकेंडरी सेंसर और एक LED flash शामिल है। फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है। कैमरा में AI-आधारित फीचर्स जैसे AI Video Enhancement, AI Action Shot और AI Photo Enhancement भी मिलते हैं।
फोन 5000mAh silicon-carbon बैटरी से लैस है। यह 68W TurboPower वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी करता है, जिससे बैटरी जल्दी रिचार्ज हो सकती है। Motorola Edge 70 को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, जिसका मतलब है कि यह धूल, पानी और एक्सट्रीम कंडीशन्स में भी बेहतर सुरक्षा देता है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है, जो ड्रॉप्स, वाइब्रेशन और तापमान के खिलाफ मजबूती दिखाता है।
डिवाइस Android 16 आधारित Hello UI पर चलेगा और कंपनी ने घोषणा की है कि इसे तीन बड़े Android OS अपडेट और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगी। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G (SA/NSA), Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Luxe Lavender










