कल से ₹3999 में खरीदें, 30 घंटे की बैटरी, वीडियो Call, Auto Call Recording वाला HMD का टच स्क्रीन फोन

Dec 17, 2025 04:36 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

HMD Touch 4G बजट हाइब्रिड फोन भारत में 19 दिसंबर 2025 से फिर से स्टॉक में आ रहा है। फोन 30-घंटे बैटरी, Dual-SIM सपोर्ट, वीडियो कॉलिंग के साथ यह फोन लगभग 3,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

कल से ₹3999 में खरीदें, 30 घंटे की बैटरी, वीडियो Call, Auto Call Recording वाला HMD का टच स्क्रीन फोन

बजट स्मार्टफोन की दुनिया में HMD Touch 4G एक अनोखे प्रकार का डिवाइस है जो “हाइब्रिड फोन” के रूप में ग्राहकों के लिए फिर से उपलब्ध हो रहा है। इस फोन को HMD Global ने पहली बार 7 अक्टूबर 2025 को भारत में लॉन्च किया था, और लोकप्रियता के कारण शुरू में यह जल्दी स्टॉक-आउट हो गया था। अब कंपनी ने 19 दिसंबर 2025 से इसे फिर से ताज़ा स्टॉक के रूप में उपलब्ध कराया है। फोन का डिज़ाइन छोटे और हल्के बॉडी में बना है (लगभग 100 ग्राम) और इसे Cyan तथा Dark Blue रंगों में खरीदा जा सकता है। IP52 रेटिंग इसे धूल और हल्की छींटों से सुरक्षित रखती है।

HMD Touch 4G की कीमत

HMD Touch 4G की कीमत लगभग 3,999 रुपए है और यह दो कलर Cyan और Dark Blue में खरीदा जा सकता है। HMD Touch 4G का स्टॉक 19 दिसंबर 2025 शाम 6:00 बजे से उपलब्ध होगा। यह सीमित स्टॉक में आएगा और जल्दी बिक सकता है। यह HMD की आधिकारिक वेबसाइट (hmd.com), प्रमुख ई-कॉमर्स साइट्स और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, जिससे ग्राहक सीधे खरीद सकते हैं।

HMD Touch 4G के फीचर्स और डिटेल स्पेसिफिकेशंस

HMD Touch 4G में 3.2-इंच का टचस्क्रीन QVGA डिस्प्ले है जो छोटे हाथों वाले यूज़र्स के लिए आरामदायक है और ग्रिड-आधारित UI को सपोर्ट करता है। इसका टच UI RTOS-based S30+ Touch प्लेटफ़ॉर्म पर काम करता है। Touch 4G में Dual-SIM (Nano + Nano + microSD) सपोर्ट है, जिससे उपयोगकर्ता एक साथ दो नंबर और मेमोरी कार्ड दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फोन 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, और Bluetooth 5.0 जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शन पेश करता है।

HMD Touch 4G की सबसे बड़ी ख़ासियत इसका Express Chat ऐप है, जिससे उपयोगकर्ता टेक्स्ट मैसेज, आवाज़ नोट्स, और वीडियो कॉल्स कर सकते हैं यह ऐप Android और iOS दोनों डिवाइसेज़ पर काम करता है। इसके अलावा Cloud Apps Suite से क्रिकेट के स्कोर, समाचार, मौसम अपडेट मिलेंगे। फोन में एक 2MP रियर कैमरा (LED फ्लैश के साथ) और एक 0.3MP VGA फ्रंट कैमरा है, जो वीडियो कॉलिंग और बेसिक फोटो-कैप्चर के लिए सही है।

साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक, फीचर FM रेडियो (वायरड/वायरलेस) और MP3 प्लेयर हैं, जिससे यह फोन एक मल्टी-यूज डिवाइस बन जाता है। HMD Touch 4G में 1,950mAh की बैटरी है, जो एक चार्ज में लगभग 30 घंटे का उपभोग (स्टैंडबाय-सेंटरिक उपयोग) प्रदान करती है। यह बैटरी USB Type-C चार्जिंग के साथ आती है, जिससे चार्जिंग भी सरल और तेज़ है। फोन हल्के कार्य जैसे कॉल, चैट, इंटरनेट-ब्राउज़िंग और FM रेडियो है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;