Google ने किया 'अच्छा' काम, अब अलग से दिखेगी AI से बनाए गए विज्ञापनों की पहचान
Google ने Search, YouTube और Discover पर दिखने वाले AI से बने या एडिट किए गए विज्ञापनों के लिए नया AI लेबल शुरू किया है। इससे यूजर्स आसानी से जान सकेंगे कि किसी ऐड को बनाने में AI यूज हुआ है या नहीं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और अब इसका असर ऑनलाइन विज्ञापनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इसी बीच Google ने अपने ऐड प्लेटफॉर्म में एक अहम बदलाव किया है। कंपनी अब ऐसे विज्ञापनों पर AI लेबल दिखाएगी, जिन्हें AI की मदद से बनाया गया है या एडिट किया गया है। इस नए फीचर का मकसद यूजर्स को यह बताना है कि वे जो विज्ञापन देख रहे हैं, उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है या नहीं।
Google का नया AI लेबल Google Search, YouTube और Google Discover पर दिखाई देने वाले ऐड्स के लिए लागू किया गया है। अगर किसी ऐड को Google के जनरेटिव AI टूल्स की मदद से तैयार किया गया है या उसमें AI के जरिए बदलाव किए गए हैं, तो यूजर्स इसकी जानकारी आसानी से देख सकेंगे। इससे ऐड्स में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
ऐसे पता चलेगा कि AI से बना है ऐड
किसी ऐड के साथ मौजूद तीन डॉट (⋮) या Info आइकन पर क्लिक करने के बाद यूजर्स My Ad Center में पहुंचेंगे। यहां ‘How this ad was made’ नाम का नया सेक्शन दिखाई देगा। अगर ऐड AI की मदद से बनाया गया है या उसमें AI का इस्तेमाल हुआ है, तो यहां ‘Created or edited with AI’ का लेबल दिखाई देगा। कुछ क्षेत्रों में यह लेबल सीधे ऐड्स के साथ भी नजर आ सकता है।
Google AI और दूसरे AI टूल्स में होगा अंतर
Google ने साफ किया है कि अगर ऐड कंपनी के अपने AI टूल्स से बनाया गया है, तो AI लेबल अपने-आप जुड़ जाएगा। वहीं अगर ऐड बनाने के लिए Midjourney, DALL·E या किसी अन्य थर्ड-पार्टी AI टूल का इस्तेमाल किया गया है, तो इसकी जानकारी एडवर्टाइजर्स को खुद देनी होगी। यानी फिलहाल बाहरी AI टूल्स से बने सभी ऐड्स की पहचान पूरी तरह ऑटोमैटिक नहीं होगी।
यूजर्स को क्या होगा फायदा?
नए फीचर के जरिए यूजर्स यह समझ सकेंगे कि वे जो ऐड देख रहे हैं, वह पूरी तरह इंसानों की ओर से तैयार किया गया है या उसमें AI की मदद ली गई है। AI से तैयार किए गए विजुअल्स और कंटेंट की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में यह बदलाव यूजर्स को ज्यादा क्लैरिटी और भरोसेमंद जानकारी देने में मदद करेगा।
बता दें, हाल के महीनों में AI से तैयार होने वाले फोटो, वीडियो और ऐड्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी वजह से बड़ी टेक कंपनियां AI कंटेंट की पहचान को लेकर नए कदम उठा रही हैं। Meta पहले से ही कुछ ऐड्स पर AI से जुड़ी जानकारी दिखाता है। अब Google का यह कदम भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


