Google ने Android यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, सितंबर में आ रहे हैं 5 नए फीचर्स
Google ने सितंबर 2026 Android Feature Drop में पांच नए फीचर्स शामिल किए हैं। इनमें Gemini से सामान की लोकेशन याद रखना, Motion Assist और Guided Vision शामिल हैं।

टेक कंपनी Google ने Android यूजर्स के लिए सितंबर 2026 का नया Android Feature Drop रिलीज कर दिया है। इस बार कंपनी ने पांच नए फीचर्स पेश किए हैं, जो स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने वाले हैं। नए अपडेट में Gemini AI, Find Hub, Google Messages और Motion Assist जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। इनमें कुछ फीचर्स रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों को दूर करने के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
सम्बंधित सुझाव

Shopify for Beginners: Launch Your First Online Store (The Practical Software Guide Series: Simple, Step-by-Step Guides to Mastering Apps, Software, and Digital Tools)
Shopify for Beginners: Launch Your First Online Store (The Practical Software Guide Series: Simple
Step-by-Step Guides to Mastering Apps
Software

खरीदिये

Notion for Beginners: A Simple Step-by-Step Guide to Organizing Your Work and Life (The Practical Software Guide Series: Simple, Step-by-Step Guides to Mastering Apps, Software, and Digital Tools)
Notion for Beginners: A Simple Step-by-Step Guide to Organizing Your Work and Life (The Practical Software Guide Series: Simple
Step-by-Step Guides to Mastering Apps
Software

₹599
खरीदिये

73% OFF

Lead Wave Version 9.0.0— Powerful WhatsApp Marketing & Automation Desktop App for Bulk Campaigns | Whatsapp Bulk Message Sender Software | whatsapp Bulk Sender | whatsapp with button ( 4 types) deliver by Only Email |1 Yr License | Demo & 1day free trial +917505641414 www(.)leadwave(.)in RESELLER ALSO WELCOME TO JOIN OUR RESELLER PROGRAM 5999 only
Lead Wave Version 9.0.0— Powerful WhatsApp Marketing & Automation Desktop App for Bulk Campaigns | Whatsapp Bulk Message Sender Software | whatsapp Bulk Sender | whatsapp with button ( 4 types) deliver by Only Email |1 Yr License | Demo & 1day free trial +917505641414 www(.)leadwave(.)in RESELLER ALSO WELCOME TO JOIN OUR RESELLER PROGRAM 5999 only

₹799
₹2999खरीदिये

67% OFF

Autodesk Software for PC. AutoCAD + 40 Autodesk Apps Subscription + Ai Features Valid for 2 Years. (Latest 2023-2027 with Multiple Languages) for Windows, MacOS, Android & iOS
Autodesk Software for PC. AutoCAD + 40 Autodesk Apps Subscription + Ai Features Valid for 2 Years. (Latest 2023-2027 with Multiple Languages) for Windows
MacOS
Android & iOS

₹999
₹2999खरीदिये
Gemini और Find Hub
सबसे खास फीचर Gemini और Find Hub का नया कनेक्शन है। अब Gemini को यह बताया जा सकेगा कि आपने कोई जरूरी सामान कहां रखा है। उदाहरण के लिए, अगर आपने अपना पासपोर्ट बेडरूम की दराज में रखा है, तो Gemini से उसे याद रखने के लिए कहा जा सकता है। बाद में जब पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी, तो Gemini से पूछा जा सकेगा कि उसे कहां रखा था। जरूरत पड़ने पर सामान की फोटो भी सेव की जा सकती है। यह फीचर Android 16 या उससे ऊपर के डिवाइसेज पर उन देशों में उपलब्ध होगा जहां Gemini और Find Hub दोनों सपोर्टेड हैं।
Guided Vision
कंपनी ने Gemini Live में Guided Vision नाम का फीचर भी जोड़ा है। इसके जरिए Gemini फोन के कैमरे से सामने मौजूद चीजों को समझकर उनके बारे में आवाज के जरिए जानकारी दे सकेगा। इसका इस्तेमाल छोटे लेटर्स वाली जानकारी पढ़ने, किसी पैकेट के लेबल को समझने या कम रोशनी में किसी चीज की पहचान करने जैसे कामों में किया जा सकता है। Google ने इसे खास तौर पर ब्लाइंड और लो-विजन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिवेलप किया है।
Guided Vision की एक खासियत यह भी है कि अगर कैमरा सही जगह पर नहीं है, तो Gemini यूजर को आवाज के जरिए कैमरा दूसरी तरफ करने या ऑब्जेक्ट को फ्रेम के बीच में लाने के लिए कह सकता है। यह फीचर Android 9 और उसके बाद के वर्जन वाले डिवाइसेज तक पहुंच सकता है, हालांकि इसकी उपलब्धता देश और Gemini सपोर्ट पर निर्भर करेगी।
सम्बंधित सुझाव

Etsy for Beginners: Start and Grow Your Online Shop (The Practical Software Guide Series: Simple, Step-by-Step Guides to Mastering Apps, Software, and Digital Tools)
Etsy for Beginners: Start and Grow Your Online Shop (The Practical Software Guide Series: Simple
Step-by-Step Guides to Mastering Apps
Software

खरीदिये

35% OFF

Elgato Stream Deck Pedal – Hands-Free Studio Controller, 3 Macro footswitches, Trigger Actions in apps and Software Like OBS, Twitch, YouTube and More, Works with Mac and PC
Elgato Stream Deck Pedal – Hands-Free Studio Controller
3 Macro footswitches
Trigger Actions in apps and Software Like OBS

₹10030
₹15500खरीदिये

Microsoft Word for Absolute Beginners: A Step-by-Step Guide to Formatting, Templates, Collaborations, and Copilot AI - For Students, Professionals, and ... Apps, Software, and Digital Tools)
Microsoft Word for Absolute Beginners: A Step-by-Step Guide to Formatting
Templates
Collaborations

₹599
खरीदिये

73% OFF

Lead Wave — Powerful WhatsApp Marketing & Automation Desktop App for Bulk Campaigns | Whatsapp Bulk Message Sender Software | whatsapp Bulk Sender | whatsapp Bulk Software|deliver by Only Email |1 Yr License | Demo +919811920503
Lead Wave — Powerful WhatsApp Marketing & Automation Desktop App for Bulk Campaigns | Whatsapp Bulk Message Sender Software | whatsapp Bulk Sender | whatsapp Bulk Software|deliver by Only Email |1 Yr License | Demo +919811920503

₹799
₹2999खरीदिये
Motion Assist
सितंबर Android Drop में Motion Assist फीचर भी शामिल किया गया है। यह फीचर उन लोगों के लिए काम का हो सकता है जिन्हें कार या किसी दूसरी गाड़ी में सफर करते वक्त फोन देखने पर चक्कर या मोशन सिकनेस की दिक्कत होती है। Motion Assist स्क्रीन पर ऐसे छोटे विजुअल बबल दिखाता है जो गाड़ी की स्पीड के साथ मूव करते हैं। इसका मकसद आंखों को दिखाई देने वाली ऐक्टिविटी और शरीर में महसूस की जा रही गति के बीच अंतर को कम करना है।
Motion Assist को यूजर अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज भी कर सकता है। इसमें बबल का साइज, कलर और ट्रांसपैरेंसी बदली जा सकती है। इसे Quick Settings से जल्दी इनेबल किया जा सकता है और कुछ परिस्थितियों में फोन इसे गाड़ी की स्पीड पहचानकर अपने आप भी एक्टिव कर सकता है। हालांकि इस फीचर के लिए Android 17 की जरूरत होगी।
Google Messages अपडेट
Google Messages में भी इस अपडेट के साथ दो बड़े बदलाव किए गए हैं। अब यूजर्स चैट के अंदर ही Google Keep की लिस्ट और नोट्स शेयर कर सकेंगे। इसका मतलब है कि किसी सफर की तैयारी, शॉपिंग लिस्ट या किसी दूसरे काम के लिए अलग-अलग ऐप के बीच बार-बार जाने की जरूरत कम हो जाएगी। चैट में शेयर किए गए नोट या लिस्ट को बातचीत में शामिल लोग देख और अपडेट कर सकेंगे।
Chat Themes
Google Messages में Chat Themes को भी बेहतर तरीके से पेश किया गया है। अब किसी खास चैट के लिए अलग बैकग्राउंड या फोटो लगाया जा सकता है। इसके साथ मैसेज बबल का कलर भी थीम के हिसाब से बदला जा सकता है। यानी यूजर्स अलग-अलग कन्वर्सेशंस को अपनी पसंद के हिसाब से अलग लुक दे सकेंगे।




