Google Pixel Watch 5 और Pixel Tag भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स
Google ने भारत में Pixel Watch 5 को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है, जिसमें 3,000 निट्स डिस्प्ले, Gemini AI और एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने Pixel Tag भी पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3,799 रुपये है।

टेक कंपनी Google ने अपने Made by Google 2026 इवेंट में Pixel 11 सीरीज के साथ दो नए प्रोडक्ट भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नई Google Pixel Watch 5 स्मार्टवॉच के साथ पहली बार Google Pixel Tag ब्लूटूथ ट्रैकर भी भारतीय मार्केट में पेश किया है। Pixel Watch 5 का फोकस हेल्थ ट्रैकिंग और Gemini AI पर है, जबकि Pixel Tag का इस्तेमाल चाबी, वॉलेट और बैग जैसी जरूरी चीजों को ट्रैक करने के लिए किया जा सकेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Google Pixel Watch 5 की कीमत
भारत में Google Pixel Watch 5 के 41mm मॉडल की कीमत 42,999 रुपये रखी गई है। वहीं 45mm वेरिएंट 45,999 रुपये में आता है। स्मार्टवॉच के लिए फिलहाल प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी बिक्री 20 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
41mm मॉडल पॉलिश्ड सिल्वर एल्युमिनियम केस के साथ फॉग एक्टिव बैंड और शैंपेन गोल्ड एल्युमिनियम केस के साथ केनयान ऐक्टिव बैंड में उपलब्ध है। 45mm मॉडल सैटिन पायराइट एल्युमिनियम केस के साथ ऑलिव एक्टिव बैंड और मैट ब्लैक एल्युमिनियम केस के साथ ऑब्सिडियन एक्टिव बैंड में आता है।
Pixel Watch 5 में 3,000 निट्स की ब्राइट डिस्प्ले
Pixel Watch 5 में domed Actua 360 AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है और स्क्रीन 60Hz तक के एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले भी मिलता है और स्क्रीन को स्क्रैच-रेसिस्टेंट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दमदार परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon W5 Gen 2 Accelerated प्लेटफॉर्म के साथ Cortex-M55 को-प्रोसेसर दिया गया है। Google के मुताबिक नया डुअल-चिप आर्किटेक्चर Pixel Watch 4 की तुलना में करीब 20 फीसदी बेहतर परफॉर्मेंस, 50 फीसदी ज्यादा RAM और 12 फीसदी CPU सुधार देता है। वॉच में 64GB eMMC स्टोरेज मिलता है।
Gemini AI और हेल्थ फीचर्स
Pixel Watch 5 में Gemini का इंटीग्रेशन पहले से ज्यादा डीपली किया गया है। यूजर कलाई उठाकर Gemini से बात कर सकते हैं। इसके अलावा वॉच Gmail और Calendar जैसी Google सर्विसेज से जुड़ी जानकारी के आधार पर सुझाव भी दे सकती है।
हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें ECG और AFib डिटेक्शन, हाई और लो हार्ट-रेट अलर्ट, रेस्टिंग हार्ट रेट, SpO2, HRV, ब्रीदिंग रेट, स्किन टेंपरेचर वेरिएशन और रियल-टाइम स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। Sleep tracking में ब्रीजिंग रेग्युलैरिटी एनालिसिस और पर्सनलाइज्ड स्लीप स्कोर भी मिलता है।
साथ ही इस बार Google ने Health Guardian नाम से नए फीचर्स भी जोड़े हैं। यह लंबे समय के डेटा के आधार पर ब्लड प्रेशर ट्रेंड्स, स्लीप ब्रीदिंग क्वॉलिटी और इंसुलिन रेसिस्टेंस ट्रेंड्स जैसी चीजों के मंथली समरीज दे सकता है। हालांकि ये फीचर्स क्लीनिकल डाइग्नोसिस के विकल्प के तौर पर नहीं हैं।
Pixel Watch 5 का एक अहम नया फीचर Breathing Emergency Detection है। Google के अनुसार यह PPG, एक्सेलिरोमीटर और बैरोमीटर सेंसर और ऑन-डिवाइस AI की मदद से ऑक्सीजन सैचुरेशन में गंभीर और लगातार गिरावट का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है।
फिटनेस के लिए वॉच 50 से ज्यादा एक्टिविटीज को सपोर्ट करती है। इसमें अपग्रेडेड dual-frequency GPS भी है, जिसे Google पिछली जेनरेशन की तुलना में बेहतर रूट-ट्रैकिंग एक्युरेसी देने वाला बताता है।
बैटरी भी हुई बेहतर
41mm Pixel Watch 5 में एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे तक और 45mm मॉडल में 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। Google के अनुसार केवल 15 मिनट की चार्जिंग से 15 घंटे तक की बैटरी मिल सकती है। वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है।
Google Pixel Tag भी भारत में लॉन्च
Pixel Watch 5 के साथ Google ने अपना पहला Bluetooth tracker Pixel Tag भी भारत में पेश किया है। यह सीधे तौर पर Apple AirTag जैसे ट्रैकर्स को टक्कर देगा। Pixel Tag को चाबी, वॉलेट, बैग और सामान जैसी चीजों के साथ लगाया जा सकता है। Google इसे अपने Find Hub नेटवर्क के साथ इंटीग्रेट करता है।
भारत में Pixel Tag की कीमत एक यूनिट के लिए 3,799 रुपये है, जबकि चार Pixel Tag का पैक 12,900 रुपये में आएगा। यह केवल Fog कलर में उपलब्ध होगा। हालांकि इसकी सेल अभी शुरू नहीं हुई है। Google Pixel Tag को भारत में नवंबर 2026 से Google India ऑनलाइन स्टोर के जरिए बेचेगा।
Pixel Tag में मिलेंगे ये फीचर्स
Pixel Tag में ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग और Ultra-Wideband (UWB) टेक्नोलॉजी दी गई है। Find Hub के जरिए यूजर ट्रैकर की लोकेशन पता कर सकता है और डायरेक्शनल गाइडेंस guidance की मदद से उसके करीब पहुंच सकता है। Pixel डिवाइसेज के साथ fast pairing भी उपलब्ध है।
ट्रैकर में बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है, जिसे Find Hub ऐप से रिमोटली बजाया जा सकता है। Pixel Tag पर मौजूद बटन से यूजर अपने फोन को भी रिंग कर सकता है, भले ही फोन साइलेंट मोड में हो। Gemini को कमांड देकर भी Pixel Tag को रिंग कराया जा सकता है।
Pixel Tag में रिप्लेसेबल CR2032 coin-cell बैटरी दी गई है, जिसकी बैटरी लाइफ एक साल से ज्यादा होने का दावा किया गया है। डिवाइस को IP67 रेटिंग मिली है और यह 1 मीटर तक पानी में 30 मिनट तक टिकने के लिए डिजाइन किया गया है। यह Android 9 और उसके बाद के वर्जन वाले डिवाइसेज के साथ कंपैटिबल है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



Obsidian









