Google Pixel फोन पर 15 हजार रुपये की बंपर छूट, मिडरेंज सेगमेंट की बंपर डील
Flipkart Sale के आखिरी दिन Google Pixel 9a पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है, जहां यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीब 15 हजार रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। इसपर बैंक ऑफर भी मिल रहा है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Republic Day Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप लंबे समय से नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह आपके लिए आखिरी और बेहतरीन मौका हो सकता है। खासतौर पर Google का पॉपुलर स्मार्टफोन Pixel 9a, जो बीते साल लॉन्च हुआ था, अब इस सेल में भारी छूट के साथ उपलब्ध है। प्राइस-कट के साथ बैंक ऑफर्स इसे लॉन्च प्राइस से करीब 15 हजार रुपये तक सस्ता बना रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदो Pixel 9a
Flipkart Republic Day Sale के दौरान Google Pixel 9a का 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बता दें कि इस स्मार्टफोन को मार्च, 2025 में 49999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी लिस्टेड कीमत पर ही करीब 10 हजार रुपये की सीधी कटौती मिल रही है। इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस बैंक ऑफर के बाद Pixel 9a का इफेक्टिव प्राइस 34,999 रुपये हो जाएगा। इस तरह कुल मिलाकर यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीब 15,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Flipkart पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिसमें पुराने या मौजूदा स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 35,150 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
ऐसे हैं Google Pixel 9a के स्पेसिफिकेशंस
Pixel 9a में 6.3 इंच का pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Google का फोर्थ जेनरेशन Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। Pixel 9a लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिससे यूजर्स को क्लीन इंटरफेस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स का फायदा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB 3.2 Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 9a के रियर में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो Pixel 9a की लंबाई 154.7mm, चौड़ाई 73.3mm, मोटाई 8.9mm है और इसका वजन 185.9 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में प्रीमियम फील देता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





8 GB RAM









