Pixel 10a के लॉन्च से पहले ₹10,540 सस्ता हुआ 48MP AI कैमरा, Magic Editor, 7 साल नया रहने वाला Pixel फोन

Feb 06, 2026 07:05 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Google Pixel 10a के लॉन्च से पहले Pixel 9A की कीमत में बढ़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यह फोन बिना किसी शर्त के इस समय 10,540 रुपए सस्ता मिल रहा है। डिटेल में जानिये Pixel 9A पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में:

Pixel 10a के लॉन्च से पहले ₹10,540 सस्ता हुआ 48MP AI कैमरा, Magic Editor, 7 साल नया रहने वाला Pixel फोन

Google Pixel 10a की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गयी है। पिक्सेल सीरीज का यह फोन 18 फरवरी को लॉन्च होगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही Amazon पर Pixel 9a की कीमत में भारी कटौती की गई है। अगर आप एक ऐसा मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बेहतरीन AI फीचर्स और शानदार कैमरा परफॉर्मेंस देता हो, तो Pixel 9a एक अच्छा ऑप्शन है। इस फोन को अमेजन पर सीधे 10,540 रुपए के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ और सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। आइये डिटेल में आपको बताते हैं AI फीचर्स से लैस इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में:

Pixel 9a पर सबसे बड़ी छूट

Google Pixel 9a के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Amazon पर इसका प्राइस गिरकर लगभग 39,459 रुपए पहुंच गया है। जिससे आपको सीधे 10,500 रुपए का बड़ा डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा, अगर आप Axis Bank या HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड पर EMI चुनते हैं, तो आपको 1,000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इससे कुल मिलाकर बचत 11,500 रुपए तक हो सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करने पर भी आपको और बचत मिल सकती है। आपको 15000 रुपए तक की एक्सचेंज छूट मिल जाएगी।

Pixel 9A हुआ सस्ता

Google Pixel 9a की 6 खासियतें

1. Google Pixel 9a में 6.3 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन का डिजाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम फील देता है।

2. Pixel 9a में Google का लेटेस्ट Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जो खास तौर पर AI फीचर्स और स्मार्ट परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

3. Pixel 9a में 48MP का मेन कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिससे दिन और रात दोनों समय शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं। Google की AI फोटो को अपने-आप बेहतर बना देती है, चाहे लाइट कम हो या सब्जेक्ट मूव कर रहा हो। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में AI फोटोग्राफी फीचर्स भी शामिल हैं जैसे कि ऐड मी, बेस्ट टेक, मैजिक एडिटर, नाइट साइट और मैजिक इरेजर।

4. Pixel 9a में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल जाती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

5.यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें बिना किसी फालतू ऐप्स के क्लीन Android अनुभव मिलता है। Google Pixel 9a में 7 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा है। इसका मतलब है कि फोन लंबे समय तक सुरक्षित और लेटेस्ट फीचर्स के साथ चलता रहेगा।

6. Pixel 9a में IP68 रेटिंग दी गई है, यानी यह फोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। हल्की बारिश या गलती से पानी गिरने पर फोन खराब होने का डर नहीं रहता।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।