Google लाया एक लाख 86 हजार रुपये का फोल्डेबल फोन, ये 10 फीचर्स बनाते हैं खास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Google Pixel 11 Pro Fold भारत में 1,86,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है और इसमें 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले, Tensor G6 चिप, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Google Pixel 11 Fold Pro
Google Pixel 11 Pro Fold को कंपनी कई खास फीचर्स के साथ लाई है।

Google ने अपनी नई Pixel 11 सीरीज के साथ Pixel 11 Pro Fold को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में आता है और इसकी कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है। इतनी कीमत में Google सिर्फ फोल्ड होने वाली स्क्रीन नहीं दे रहा, बल्कि बड़े डिस्प्ले, नया Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM, AI फीचर्स, ट्रिपल कैमरा और IP68 रेटिंग जैसे कई प्रीमियम फीचर्स भी दे रहा है।

आइए आपका बताएं कि Pixel 11 Pro Fold में ऐसे कौन-कौन से खास फीचर्स हैं, जो इसे Google का सबसे प्रीमियम Pixel फोन बनाते हैं।

8 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन

Pixel 11 Pro Fold की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन है। फोन खोलने पर इसमें 8 इंच का Super Actua Flex डिस्प्ले मिलता है। वहीं बाहर की तरफ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका मतलब है कि फोन बंद होने पर इसे सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और खोलने पर बड़ी स्क्रीन का फायदा मिलता है। बड़ी स्क्रीन पर मल्टीटास्किंग, वीडियो देखने, फोटो एडिटिंग और डॉक्यूमेंट पर काम करने जैसे काम ज्यादा आसानी से हो सकते हैं।

दोनों स्क्रीन हुईं ज्यादा ब्राइट

Google ने Pixel 11 Pro Fold की स्क्रीन में सिर्फ साइज पर ध्यान नहीं दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों डिस्प्ले पिछली जेनरेशन के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा ब्राइट हैं। इससे खासकर बाहर या तेज रोशनी में स्क्रीन देखने में मदद मिलती है।

Tensor G6 प्रोसेसर और AI का फोकस

Pixel 11 Pro Fold में Google का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। Pixel 11 सीरीज में Google ने प्रोसेसिंग पावर के साथ AI पर भी खासा जोर दिया है। फोन में Gemini आधारित AI फीचर्स और Android के साथ जुड़े नए स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं। यानी इस फोन का फोकस सिर्फ तेज परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि AI की मदद से रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने पर भी है।

HiLight फीचर

Pixel 11 सीरीज के साथ Google ने HiLight नाम का नया फीचर भी पेश किया है। यह फोन के AI एक्सपीरियंस को ज्यादा काम का बनाने की दिशा में कंपनी का एक अहम कदम है। Pixel 11 Pro Fold जैसे बड़े स्क्रीन वाले फोन पर ऐसे AI फीचर्स का इस्तेमाल मल्टीटास्किंग के दौरान खास तौर पर काम का साबित हो सकता है।

16GB RAM और 512GB तक स्टोरेज

इतने महंगे फोल्डेबल फोन में बड़ी मेमोरी और स्टोरेज मिलना भी जरूरी है। Pixel 11 Pro Fold में 16GB RAM दी गई है और यह 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। 16GB RAM की वजह से एक साथ कई ऐप्स चलाने और बड़ी स्क्रीन पर मल्टीटास्किंग करने के दौरान फोन को फायदा मिलेगा। वहीं 512GB स्टोरेज में बड़ी संख्या में फोटो, वीडियो, ऐप्स और दूसरी फाइल्स सेव की जा सकती हैं।

48MP कैमरे वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 48MP का है। Google ने हार्डवेयर के साथ अपनी कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी और AI कैपेबिलिटीज पर भी जोर दिया है। इसका फायदा खासकर उन यूजर्स को मिल सकता है जो फोल्डेबल फोन के साथ कैमरा क्वॉलिटी से भी समझौता नहीं करना चाहते।

बड़ी 4750mAh बैटरी

Pixel 11 Pro Fold में 4,750mAh बैटरी दी गई है। बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन और हाई-एंड हार्डवेयर को देखते हुए बैटरी क्षमता फोन के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जरूरी है। फोल्डेबल डिवाइसेज में कमजोर बैटरी अक्सर यूजर्स की शिकायत रही है, जिसे कंपनी ने दूर करने की कोशिश की है।

Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग

फोन में Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह फीचर वायरलेस चार्जिंग को ज्यादा बेहतर बनाता है और Pixel 11 Pro Fold को प्रीमियम फ्लैगशिप फोन्स की कैटेगरी में मजबूत बना देता है।

IP68 रेटिंग

फोल्डेबल फोन में बिल्ड-क्वॉलिटी हमेशा एक बड़ा सवाल रहता है। Google ने Pixel 11 Pro Fold में IP68 रेटिंग दी है, जिससे फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलती है। यही नहीं Google ने हिंज डिजाइन में भी बदलाव किए हैं। कंपनी के मुताबिक नया फोल्डेबल डिजाइन पिछली जेनरेशन की तुलना में ज्यादा मजबूत है। शुरुआती हैंड्स-ऑन रिपोर्ट में फोन के वजन को करीब 239 ग्राम और फोल्ड होने पर मोटाई को करीब 10.1mm बताया गया है।

बड़ी स्क्रीन के बावजूद हल्का डिजाइन

फोल्डेबल फोन आमतौर पर भारी और मोटे होते हैं, लेकिन Pixel 11 Pro Fold को पिछली पीढ़ी की तुलना में हल्का और पतला बनाया गया है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इसका वजन 239 ग्राम है और खुलने पर इसकी मोटाई करीब 5mm रहती है। इससे फोन को रोजमर्रा में इस्तेमाल करना पुराने फोल्डेबल मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर हो सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Google लाया ₹1 लाख 86 हजार का फोल्डेबल फोन, ये 10 फीचर्स बनाते हैं खास