Google Pixel 11 Pro Fold के नए Pine कलर और प्रीमियम डिजाइन के लोग हुए दीवाने, लॉन्च से पहले तस्वीरें वायरल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च से पहले नए Pine कलर में लीक हुआ फोन। साथ ही इस फोन का Tensor G6 प्रोसेसर, AI फीचर्स, बेहतर कैमरा जैसी संभावित खूबियां इसे प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में मजबूत फोन बना सकती हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold

Google अगले महीने अपने नए Pixel स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी 12 अगस्त को होने वाले अपने बड़े हार्डवेयर इवेंट में Pixel 11 सीरीज के साथ Google Pixel 11 Pro Fold से भी पर्दा उठा सकती है। माना जा रहा है कि इसी इवेंट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL, Pixel 11 Pro Fold और Pixel Watch की नई सीरीज भी पेश की जा सकती है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आ गई है। नए लीक में Pixel 11 Pro Fold का नया Pine कलर वेरिएंट देखा गया है। सामने आई तस्वीरों में फोन का डिजाइन काफी प्रीमियम नजर आ रहा है। Google इस बार अपने फोल्डेबल फोन में नया कलर, बेहतर कैमरा, दमदार प्रोसेसर और AI आधारित कई नए फीचर्स दे सकता है।

Pine कलर में दिखा Google Pixel 11 Pro Fold

Google Pixel 11 Pro Fold को नए Pine कलर ऑप्शन में देखा गया है। यह रंग हल्के हरे और ग्रे शेड का मिक्सचर है, जो फोन को अलग और प्रीमियम लुक देता है। इससे पहले Pixel डिवाइसों में Porcelain, Obsidian और Hazel जैसे रंग देखने को मिले थे। Pine कलर उन यूजर्स को पसंद आ सकता है जो अलग और यूनिक डिजाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल का फिनिश और फ्रेम में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फोन में फोल्ड होने वाला बड़ा इनर डिस्प्ले और बाहर एक कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। Google इस बार डिजाइन को ज्यादा प्रीमियम और मजबूत बनाने पर फोकस कर सकता है।

Google Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स (संभावित)

Google Pixel 11 Pro Fold फोन 12GB या 16GB RAM के साथ आ सकता है। इसमें 7.9-इंच का इनर OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 120Hz, HDR ब्राइटनेस 2050 निट्स तक और पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक हो सकती है।

बाहरी OLED डिस्प्ले में 1080×2342 रिज़ॉल्यूशन, 60Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट, 2450 निट्स तक HDR ब्राइटनेस और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस होने की उम्मीद है। इस फोन में 4658mAh की बैटरी और एक नया मेन कैमरा लेंस हो सकता है, जो बेहतर फ़ोटो क्वालिटी दे सकता है। Google की AI इमेज प्रोसेसिंग और Magic Editor जैसे फीचर्स फोटो क्वालिटी को और बेहतर बना सकते हैं।

इसमें Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिप AI फीचर्स, बेहतर कैमरा प्रोसेसिंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए तैयार की गई है। नए प्रोसेसर के साथ ऐप्स तेजी से खुल सकते हैं और मल्टीटास्किंग का अनुभव भी बेहतर हो सकता है। Pixel 11 Pro Fold में भी कई नए AI टूल्स मिलने की उम्मीद है। इनमें फोटो एडिटिंग, लाइव ट्रांसलेशन, कॉल असिस्ट, स्मार्ट राइटिंग और Gemini AI से जुड़े फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।