खुल गया राज, चार कलर्स में आएगा Pixel 10a, मिलेगा बड़ा एमोलेड डिस्प्ले, 256GB स्टोरेज

Jan 14, 2026 02:40 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Google जल्द अपने Pixel फैन्स को शानदार सरप्राइज देने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 10a को पिक्सेल 9a के सक्सेसर के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। Pixel 10a में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट होगा।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Google जल्द अपने Pixel फैन्स को शानदार सरप्राइज देने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Pixel 10a को पिक्सेल 9a के सक्सेसर के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। हालांकि गूगल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन हाल ही में एक लीक से इसके संभावित लॉन्च टाइमलाइन, कलर ऑप्शन और स्टोरेज वेरिएंट का पता चला है। इसे चार कलर्स और दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना है। Pixel 10a में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट होगा। उम्मीद है कि इसमें 48-मेगापिक्सेल के प्राइमरी कैमरे वाला डुअल रियर कैमरा यूनिट और 5100mAh की बैटरी होगी।

खुल गया राज, चार कलर्स में आएगा Pixel 10a, मिलेगा बड़ा एमोलेड डिस्प्ले, 256GB स्टोरेज

Google Pixel 10a की लॉन्च और वेरिएंट डिटेल (लीक के अनुसार)

ब्लूस्काई पर एक पोस्ट में, रोलैंड क्वांट (‪@rquandt.bsky.social) ने दावा किया कि पिक्सेल 10a फरवरी के बीच में स्टोर्स में आ जाएगा। यह लॉन्च टाइमलाइन बताती है कि गूगलका अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन पिछले साल के गूगल पिक्सेल 9a से लगभग एक महीना पहले आएगा, जिसे मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था।

google pixel 10a

इसके अलावा, पिक्सेल 10a 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसके चार कलर्स - ऑब्सीडियन, बेरी, फॉग और लैवेंडर में आने की उम्मीद है। कंपेरिजन के लिए बता दें कि, पिक्सेल 9a आइरिस, पियोनी, पोर्सिलेन और ऑब्सीडियन जैसे कलर्स और 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आया था।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Google Pixel 10a की खासियत (लीक के अनुसार)

पिक्सेल 10a ने हाल ही में वेरिजॉन के सर्टिफिकेशन प्रोसेस को पास कर लिया है। अफवाह है कि इसमें 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 60 हर्ट्ज से 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगा। उम्मीद है कि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगी, जिसमें 48-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होगा।

सामने की तरफ, पिक्सेल 10a में 13-मेगापिक्सेल का कैमरा होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इसमें 8GB रैम और 5100mAh की बैटरी होगी। यह अपकमिंग फोन गूगल के इन-हाउस टेंसर G4 चिपसेट पर चलेगा। कहा जा रहा है कि गूगल इस फोन के लिए सात साल तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देगा। पिक्सेल 10a की कीमत 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए $499 (लगभग 44,000 रुपये) से शुरू होने का अनुमान है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।