Pixel 10a के सारे फीचर्स का हो गया खुलासा, ऐसा होगा गूगल का सस्ता फोन
गूगल अपना अगला अफॉर्डेबल पिक्सल फोन Pixel 10a ग्लोबली 18 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले ही सामने आ गए हैं।

Google के नए अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Pixel 10a को लेकर लॉन्च से पहले बड़ी जानकारी सामने आई है। कंपनी 18 फरवरी को इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है, लेकिन प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले ही इसके कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। लीक से संकेत मिले हैं कि यह फोन डिजाइन के मामले में पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9a जैसा ही दिख सकता है, हालांकि कई अपग्रेड्स इसे बेहतर बनाएंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 10a में 2424x1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह 6.3 इंच की 120Hz AMOLED स्क्रीन हो सकती है, जो स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकेगी। फोन का वजन लगभग 184 ग्राम बताया जा रहा है, जिससे यह हल्का और हाथ में पकड़ने में कंफर्टेबल रहेगा।
ऐसे होंगे Pixel 10a के बाकी स्पेसिफिकेशंस
डिजाइन की बात करें तो इसमें स्क्विरकल-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जो बैक पैनल के ऊपरी बाएं कोने में मौजूद होगा। इस मॉड्यूल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जा सकता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा मिलने की संभावना है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फोटोग्राफी के लिए Pixel 10a में बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर सेंसर दिया जा सकता है। गूगल की पहचान उसकी AI-बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग से जुड़ी रही है, इसलिए उम्मीद है कि यह फोन भी लो लाइट में बेहतरीन तस्वीरें कैप्चर करेगा और पोर्ट्रेट व HDR शॉट्स में शानदार रिजल्ट्स देगा।
परफॉर्मेंस के मामले में हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि यह वही प्रोसेसर होगा जो पिछले मॉडल में देखने को मिला था, हालांकि इस बार चिपसेट थोड़ा बेहतर वर्जन आ सकता है। स्टोरेज के तौर पर 128GB वेरिएंट सामने आया है, जबकि RAM से जुड़ी जानकारी फिलहाल साफ नहीं है। यह स्मार्टफोन सीधे Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
बैटरी की बात करें तो Pixel 10a में 5100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकेगी। इसके अलावा IP68 रेटिंग मिलने की भी संभावना है, जिससे यह फोन धूल और पानी से सेफ रहेगा।
कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Obsidian (ब्लैक), Berry, Lavender और Fog जैसे चार कलर्स में आ सकता है। भारत में यह फोन Flipkart पर मिलना कन्फर्म किया गई है। साथ ही यह गूगल के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Black or white










