प्रीमियम Google Pixel फोन पर 10 हजार रुपये की बंपर छूट, लिमिटेड टाइम ऑफर

Dec 24, 2025 10:52 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गूगल पिक्सल सीरीज का प्रीमियम फोन Pixel 10 Pro XL ग्राहकों को अब तक की सबसे बड़ी छूट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसपर 10 हजार रुपये की सीधी छूट मिलने वाली है। 

प्रीमियम Google Pixel फोन पर 10 हजार रुपये की बंपर छूट, लिमिटेड टाइम ऑफर

सबसे पावरफुल एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो प्रीमियम सेगमेंट में आपकी नजर Pixel 10 Pro XL पर जरूर पड़नी चाहिए। इस डिवाइस में यूजर्स को पावरफुल परफॉर्मेंस के अलावा एडवांस्ड कैमरा सेटअप और क्लीन एंड्रॉयड इंटरफेस दिया गया है। इस डिवाइस में यूजर्स को 100x Pro Res Zoom मिलता है, जो किसी भी पिक्सल फोन में मिलने वाला बेस्ट जूम है। आइए इसपर मिल रही डील के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Pixel 10 Pro XL में स्पेसक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम बिल्ड क्वॉलिटी मिलती है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा लेयर वाला डिस्प्ले दिया गया है। यूजर्स को डिवाइस में Gemini Live का सपोर्ट भी दिया गया है और खास AI फीचर्स भी इसका हिस्सा बने हैं। खास बात यह है कि यूजर्स को इस डिवाइस को सात साल तक लेटेस्ट फीचर्स और अपडेट्स मिलने वाले हैं। ऐसे में फोन सालों-साल पुराना नहीं होगा।

इन ऑफर्स के चलते डिस्काउंट पर Pixel फोन

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस डिवाइस को 124,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है और अगर इसे खरीदते वक्त HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड्स की मदद से पेमेंट किया जाए तो सीधे 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन तीन कलर ऑप्शंस- जेड, मूनस्टोन और ऑब्सिडियन में खरीदा जा सकता है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 57,400 रुपये तक का अधिकतम एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ऐसे हैं Pixel 10 Pro XL के स्पेसिफिकेशंस

पिक्सल डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें हाई-रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच Quad HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में कंपनी का इन-हाउस Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर दिए गए कैमरा सेटअप में 48MP+48MP+48MP सेंसर्स मिलते हैं। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही यह बड़ी 5200mAh बैटरी ऑफर करता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।