Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Google Pixel 10 on huge 10000 rupees discount on Amazon Here is the deal
Google Pixel 10 पर ₹10 हजार से ज्यादा की छूट, बैंक ऑफर का फायदा अलग से

Google Pixel 10 पर ₹10 हजार से ज्यादा की छूट, बैंक ऑफर का फायदा अलग से

संक्षेप:

धांसू कैमरा स्मार्टफोन बड़ी छूट पर खरीदना चाहते हैं तो आपको Pixel 10 पर मिल रही डील का फायदा लेना चाहिए। Amazon पर यह फोन 10 हजार रुपये से ज्यादा की छूट पर मिल रहा है।  

Nov 18, 2025 03:35 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रीमियम कैमरा स्मार्टफोन बड़े डिस्काउंट पर ऑर्डर करना चाहते हैं तो बेहतरीन मौका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर मिल रहा है। गूगल के Pixel लाइनअप के डिवाइसेज कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में बेजोड़ हैं और Pixel 10 5G पर अब सबसे बड़ी छूट मिल रही है। इस फोन पर 10 हजार रुपये से ज्यादा का फ्लैट डिस्काउंट दिया गया है और बैंक ऑफर्स का फायदा अलग से दिया जाएगा। यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में बेहतरीन डील ऑफर कर रहा है।

Pixel 10 5G के हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें कंपनी का इन-हाउस Google Tensor प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में बेजोड़ है। इस फोन के ट्रिपल कैमरा सेटअप में नया 5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है और यह 20x Super Res Zoom ऑफर करता है। यह फोन लो-लाइट में बेहतरीन आउटपुट देता है और इसमें मिलने वाले कैमरा कोच के साथ फोटोग्राफी और भी आसान हो जाती है। फोन में IP68 रेटिंग के साथ Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिल रही है।

ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

खास ऑफर्स के साथ सस्ते में Pixel 10

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस डिवाइस को 79,999 रुपये के बजाय 69,848 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने की स्थिति में ग्राहकों को 3000 रुपये तक की छूट अलग से मिल सकती है। इसके अलावा कैशबैक और बैंक ऑफर्स का फायदा भी लिया जा सकता है।

पुराना डिवाइस एक्सचेंज करने की स्थिति में ग्राहकों को 50,050 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है। इसकी वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

ऐसे हैं Pixel 10 5G के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। प्रोसेसर गूगल का खुद का Tensor G5 है, और इसमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वैरिएंट उपलब्ध है। कैमरे में पीछे ट्रिपल सेटअप- 48MP वाइड एंगल, 13MP अल्ट्रा-वाईड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। इसमें सामने 10.5MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी की क्षमता 4970mAh है, जो 30W वायर्ड और 15W वायरलेस (Qi2) चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।