अब Google Maps पर रास्ता ढूंढना होगा आसान, आ रहा AI चैट फीचर, चैट करके ढूंढें दुकान-कैफे का सही रास्ता
Google Maps जल्द ही एक नया AI-पावर्ड चैट फीचर Ask Maps लाने वाला है। जिससे आप सीधे मैप से बात करके रास्ता पूछ सकेंगे। अब सिर्फ कीवर्ड नहीं, पूरी बात लिखें और तुरंत आसान जवाब पाएं।

अगर आप Google Maps पर सही जगह ढूंढने में उलझ जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द Google Maps और ज्यादा स्मार्ट होने वाला है। खबर है कि Google इसमें एक नया AI चैट फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। यानी अब आपको सिर्फ Restaurant near me जैसा छोटा शब्द लिखने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप सीधे पूछ सकेंगे कि पास में परिवार के साथ बैठने के लिए अच्छा और शांत रेस्टोरेंट कहां है? और Maps आपको समझकर जवाब देगा। यह फीचर खास उन लोगों के लिए मददगार होगा जिन्हें सर्च करते समय सही शब्द समझ नहीं आते या जो लंबा-चौड़ा समझाकर ढूंढना चाहते हैं। आसान भाषा में कहें तो Google Maps अब एक दोस्त की तरह काम करेगा, जिससे आप बात करके रास्ता और जगह पूछ सकेंगे।
यह फीचर Google के Gemini AI पर आधारित होगी। ऐसा फीचर अगर रोलआउट हो जाता है, तो Maps सिर्फ रूट बताने वाला टूल नहीं रहेगा बल्कि एक लाइव असिस्टेंट बन सकता है जो सवालों के जवाब भी देगा। यह फीचर अभी डेवलपमेंट में है और कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च तारीख नहीं बताई है, लेकिन अगर यह फीचर आम यूजर्स को मिल जाता है, तो मोबाइल पर जगह खोजना और यात्रा की योजना बनाना पहले से आसान हो जाएगा।
Ask Maps फीचर ऐसे काम करेगा
Ask Maps एक ऐसा AI-चैट फीचर है जिसे Google Maps के अंदर जोड़ा जा रहा है ताकि आप सीधे टेक्स्ट बॉक्स में बातें लिखकर सवाल पूछ सकें और तुरंत जवाब पाएं। जब यह फीचर जारी होगा, तो Maps की सर्च बार के नीचे एक छोटा Gemini आयकन वाला बटन दिखाई देगा। उस बटन पर टैप करते ही चैट-जैसी विंडो खुल जाएगी जहां आप सवाल लिख सकते हैं।
यह पहले जैसे सर्च की तरह अलग-अलग टैब में न दिखाकर, एक ही स्क्रीन पर उत्तर देता है, जिससे यूजर्स के लिए जानकारी पाना ज़्यादा सरल हो जाता है। इस फीचर के आने के आप गूगल मैप्स से पूछ सकेंगे कि डेट पर जाने के लिए अच्छी जगह बताओ, ऐसी दुकान दिखाओ जहां सस्ता सामान मिले। आज के मौसम के हिसाब से घूमने की जगह सुझाओ। यानी Maps और ज्यादा समझदार और मददगार बन जाएगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



