Google Maps का नया AI फीचर 'Ask Maps' करेगा ट्रिप प्लानिंग आसान, सवाल पूछने पर मिलेंगे जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Google Maps का नया AI फीचर 'Ask Maps' यूजर्स को सामान्य भाषा में सवाल पूछकर ट्रिप प्लान करने की सुविधा देगा। Gemini AI की मदद से यह सफर के लिए रूट, घूमने की जगहें और पर्सनलाइज्ड सजेशंस इसके साथ उपलब्ध होंगे।

Google Maps AI Powered Ask Maps Feature

छुट्टियों या वीकेंड ट्रिप की योजना बनाने के लिए Google Maps पर अलग-अलग जगहें खोजते-खोजते थक गए हैं, तो जल्द ही यह काम काफी आसान होने वाला है। Google अपने मैप्स ऐप में 'Ask Maps' नाम का नया AI फीचर ला रहा है, जो आपके सफर की योजना बनाने में एक वर्चुअल ट्रैवल गाइड की तरह मदद करेगा। यह फीचर Google के Gemini AI पर बेस्ड है और सामान्य भाषा में पूछे गए सवालों को समझकर आपके लिए सही सुझाव देगा।

अब तक Google Maps पर किसी होटल, रेस्टोरेंट या पर्यटन स्थल को अलग-अलग सर्च करना पड़ता था, लेकिन Ask Maps के आने के बाद यूजर्स सीधे अपनी जरूरत बता सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप पूछते हैं, ‘दिल्ली से जयपुर जा रहा हूं, रास्ते में घूमने लायक कौन-कौन सी जगहें हैं?’ या ‘ऐसा कैफे बताओ जहां EV चार्जिंग भी हो और ज्यादा भीड़ ना हो,’ तो AI उसी आधार पर सुझाव देगा।

Google का कहना है कि यह फीचर केवल जगहों की लिस्ट नहीं दिखाएगा, बल्कि आपकी यात्रा को बेहतर बनाने के लिए रिफरेंस के हिसाब से जरूरी जानकारी भी देगा। इसमें रास्ते में आने वाले अट्रैक्शंस, स्थानीय लोगों की पसंदीदा जगहें, छिपे हुए टूरिस्ट प्लेस, यात्रा में लगने वाला समय (ETA), पार्किंग और बाकी काम की जानकारियां भी शामिल हो सकती हैं। इससे यूजर्स को अलग-अलग वेबसाइट या ऐप पर जानकारी खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मिलेगा खास AI फीचर्स का फायदा

Ask Maps की सबसे बड़ी खासियत इसकी AI क्षमता है। यह Google Maps पर मौजूद 30 करोड़ से ज्यादा जगहों और करोड़ों यूजर रिव्यू, फोटो तथा बाकी जानकारी का एनालिसिस करके जवाब तैयार करता है। यानी आपको सिर्फ सामान्य सर्च रिजल्ट नहीं, बल्कि आपकी जरूरत के हिसाब से सजेशंस मिलेंगे।

वहीं, अगर आपने पहले Google Maps में कुछ जगहों को सेव किया है या किसी खास तरह के रेस्टोरेंट, कैफे या होटल पर जाना पसंद करते हैं, तो Ask Maps आपकी उन पसंदों को भी ध्यान में रख सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप अक्सर वीगन रेस्टोरेंट खोजते हैं, तो AI भविष्य में उसी तरह के विकल्प पहले सजेस्ट कर सकता है।

सिर्फ सजेशंस ही नहीं, Ask Maps से मिली जगहों को आप तुरंत सेव कर सकेंगे, दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे और वहीं से नेविगेशन भी शुरू कर पाएंगे। जहां सुविधा उपलब्ध होगी, वहां रेस्टोरेंट या अन्य सेवाओं की बुकिंग का ऑप्शन भी मिल सकता है।

कई फेज में किया जा रहा है रोलआउट

Google ने कन्फर्म किया है कि Ask Maps का रोलआउट कई फेज तरीके से शुरू किया जा रहा है। शुरुआत में यह फीचर Android और iOS पर उपलब्ध होगा और बाद में इसे अधिक यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। आने वाले समय में यह Google Maps को केवल नेविगेशन ऐप नहीं, बल्कि AI आधारित ट्रैवल प्लानर में बदल सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।