Google Maps में आया अब तक सबसे बड़ा अपडेट, AI ने बदला सर्च का अंदाज, बहुत कुछ है खास

Mar 13, 2026 08:05 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

गूगल ने गुरुवार 12 मार्च को गूगल मैप्स में जेमिनी से पावर्ड इस नए एआई बेस्ड कन्वर्सेशनल फीचर को लॉन्च किया। आस्क मैप्स फीचर अमेरिका और भारत में अंग्रेजी भाषा में ऐड्रॉयड और आईओएस के लिए आया है। आइए जानते हैं डीटेल।

Google Maps में आया अब तक सबसे बड़ा अपडेट, AI ने बदला सर्च का अंदाज, बहुत कुछ है खास

गूगल मैप्स में अब तक के सबसे तगड़े फीचर की एंट्री हुई है। इस फीचर के आने से अब आप किसी भी जगह के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। गूगल मैप्स में आए इस फीचर का नाम 'Ask Maps' है। गूगल ने गुरुवार 12 मार्च को गूगल मैप्स में जेमिनी से पावर्ड इस नए एआई बेस्ड कन्वर्सेशनल फीचर को लॉन्च किया। गूगल के अनुसार नया फीचर किसी भी जगह के बारे में कठिन रियल-वर्ल्ड सवालों के जवाब देता है। आस्क मैप्स फीचर अमेरिका और भारत में अंग्रेजी भाषा में ऐड्रॉयड और आईओएस के लिए आया है। कंपनी जल्द ही इसे हिंदी में भी ऑफर कर सकती है। फिलहाल आइए डीटेल में जानते हैं गूगल मैप्स के इस नए फीचर बारे में।

यूजर्स के लिए सफर को प्लान करना आसान

गूगल का कहना है कि यह नया फीचर बेहद काम का है। यह मैप्स की दुनिया भर की ताजा जानकारी का इस्तेमाल करके यूजर्स को वह सब कुछ दिखाता है, जो उन्हें जानना जरूरी है। यह पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स देता है और यूजर्स के लिए अपने सफर को प्लान करना आसान बनाता है। इन जानकारियों को संभव बनाने के लिए मैप्स 30 करोड़ से अधिक जगहों की जानकारी को ऐनालाइज करता है और साथ ही 5 करोड़ से अधिक कॉन्ट्रिब्यूटर्स वाली अपनी ग्लोबल कम्यूनिटी के रिव्यूज का भी इस्तेमाल करता है।

Google Maps

आस्क मैप्स कैसे मदद कर सकता है?

इस फीचर को यूज करना बेहद आसान है। इसके लिए यूजर्स को 'आस्क मैप्स' बटन पर टैप करके वॉइस या टेक्स्ट के जरिए सवाल पूछने होंगे। गूगल के अनुसार यह फीचर ट्रैफिक की स्थिति और ETA के आधार पर ड्राइविंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तुलना के साथ-साथ क्लियर डायरेक्शन भी देगा। खास बात है कि यह यूजर्स को आस-पास के कैफे भी दिखाएगा। गूगल मैप्स इंडिया की जनरल मैनेजर ललिता रमानी के अनुसार, यह फीचर डिजिटल मैप्स के साथ लोगों के कनेक्ट होने के तरीके में अगला कदम है। इस फीचर की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में रमानी ने कहा, 'आज हम दुनिया के सबसे कॉम्प्रिहेंसिव डिजिटल मैप को अपने सबसे कैपेबल जेमिनी मॉडल के साथ ला रहे हैं ताकि लोकल सर्च को एक आसान कन्वर्सेशन में बदला जा सके।'

रेस्तरां में आपके लिए बुक करेगा टेबल

आस्क मैप्स की खास खूबियों में से एक यह है कि यह यूजर के सर्च किए गए या मैप्स में सेव किए गए जगहों की जानकारी के आधार पर पर्सनलाइज्ड रिस्पॉन्स देता है, जिससे उन्हें सबसे सही जानकारी पाने में मदद मिलती है। उहादरण से समझिए कि यदि आप बेंगलुरु घूमने जा रहे हैं, तो आप पूछ सकते हैं- इस एरिया में कुछ बेहतरीन रेस्तरां सजेस्ट करो (Suggest some highly rated restaurants to try in the area)। यह फीचर पहले से ही वेज खाने के प्रति आपकी पसंद को जानता है और शाकाहारी ऑप्शन बताएगा। इसके अलावा, यह फीचर आपको रेस्तरां में टेबल बुक करने, जगहों की लिस्ट में सेव या डायरेक्शन जानने और नेविगेट करने में मदद कर सकता है।

(Photo: PC Mag)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।