फोन रिपेयर का खर्च बताया ₹16 हजार; AI ने बचाए 14500 रुपये; ₹1450 में हो गया काम

Dec 19, 2025 07:41 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Samsung Galaxy A52s रिपेयर के एक मामले में ऑफिशियल सर्विस सेंटर ने जहां 16,000 रुपये का बिल बताया, वहीं Google Gemini की मदद से वही फोन सिर्फ 1,450 रुपये में ठीक हो गया। आइए बताएं कि पूरा मामला क्या है। 

फोन रिपेयर का खर्च बताया ₹16 हजार; AI ने बचाए 14500 रुपये; ₹1450 में हो गया काम

आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) के ढेरों फायदे आए दिन सामने आते हैं और इन दिनों एक फोन रिपेयर से जुड़ा मामला चर्चा में है। यूजर का दावा है कि जहां Samsung के ऑफिशियल सर्विस सेंटर ने फोन ठीक करने के लिए करीब 16,000 रुपये का बिल बताया, वहीं AI टूल Google Gemini की मदद से वही फोन सिर्फ 1,450 रुपये में पूरी तरह ठीक हो गया।

पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर आशुतोष श्रीवास्तव नाम के यूजर की ओर से शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए सामने आया। पोस्ट के मुताबिक, यूजर का पुराना Samsung Galaxy A52s कुछ दिन पहले गलती से हाथ से गिर गया था और इसके बाद फोन में दिक्कतें आनी शुरू हो गईं। स्क्रीन कभी-कभी अपने आप ब्लैक हो जाती थी, माइक्रोफोन और AUX जैक ने काम करना बंद कर दिया था, जबकि फोन की चार्जिंग बिल्कुल सही चल रही थी।

सर्विस सेंटर ने बनाया तगड़ा बिल

यूजर ने फोन उसी दुकान पर ले जाकर दिखाया, जहां से खरीदा था। वहां से फोन को Samsung के ऑफिशियल सर्विस सेंटर भेज दिया गया। जांच के बाद सर्विस सेंटर ने दावा किया कि फोन का मदरबोर्ड फेल हो चुका है और इसे रिपेयर नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि पूरा मदरबोर्ड बदलना पड़ेगा, जिसकी कीमत करीब 16,000 रुपये होगी।

हालांकि यूजर को यह बिल सही नहीं लगा। उनका कहना था कि अगर मदरबोर्ड पूरी तरह खराब होता, तो फोन बिल्कुल काम नहीं करता। जबकि इस मामले में फोन का कुछ हिस्सा काम कर रहा था। इसके चलते यूजर ने Google Gemini से मदद लेने का फैसला किया।

AI ने दिक्कत समझने में की मदद

Gemini ने फोन में आ रही दिक्कतों का एनालिसिस करने के बाद बताया कि यह मदरबोर्ड फेल होने का मामला नहीं लगता। AI के मुताबिक, फोन गिरने की वजह से मेन फ्लेक्स केबल या डिस्प्ले कनेक्टर ढीला या डैमेज हो सकता है, जिससे स्क्रीन, माइक्रोफोन और ऑक्स जैक जैसी दिक्कतें आ रही हों। Gemini ने सुझाव दिया कि किसी लोकल मोबाइल रिपेयर शॉप से सेकेंड ओपिनियन लिया जाए और इस तरह के रिपेयर का खर्च 500 से 1,500 रुपये के बीच होना चाहिए।

लोकल रिपेयर शॉप पर बनी बात

इसके बाद यूजर ने अपने घर के पास मौजूद एक लोकल मोबाइल रिपेयर शॉप में फोन दिखाया और टेक्नीशियन से खास तौर पर फ्लेक्स केबल और डिस्प्ले कनेक्टर चेक करने को कहा। फोन खोलकर जांच की गई तो वही समस्या सामने आई, जिसकी ओर Gemini ने इशारा किया था। गिरने की वजह से फोन की मेन फ्लेक्स केबल डैमेज हो गई थी।

टेक्नीशियन ने फ्लेक्स केबल बदल दी और फोन पूरी तरह ठीक हो गया। इस पूरे रिपेयर पर कुल खर्च आया केवल 1,450 रुपये, जिसमें सर्विस चार्ज भी शामिल था। रिपेयर के बाद फोन की स्क्रीन, माइक्रोफोन और AUX जैक, सारे फीचर्स सामान्य रूप से काम करने लगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;