सबसे सस्ती फ्लाइट बुक करने में काम आएगा Google का नया फीचर, ऐसे करें हजारों की बचत
गूगल के नए टूल की मदद से यूजर्स को सबसे सस्ती फ्लाइट्स बुक करने का विकल्प मिल रहा है। Google Flights में अब एक Cheapest सेक्शन शामिल किया गया है, जो सस्ती फ्लाइट्स की जानकारी देगा।

सर्च इंजन प्लेटफॉर्म गूगल ने हाल ही में इसके Google Flights सेक्शन में एक नया फीचर शामिल किया है, जिसकी मदद से यात्री सबसे सस्ती फ्लाइट्स बुक कर पाएंगे। अब अलग से एक 'Cheapest' टैब को इसका हिस्सा बनाया जा रहा है। ऐसे में फ्लाइट बुकिंग के दौरान आप आसानी से वे फ्लाइट्स फिल्टर कर पाएंगे, जो सबसे कम खर्च में आपको सफर करा रही हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
गूगल पर कोई फ्लाइट सर्च करने पर आपको एक अलग सेक्शन दिखाई देता है, जहां से आप अपनी सर्च को फिल्टर कर सकते हैं और इसमें बदलाव कर सकते हैं। यहां आपको 'Fastest', 'Nonstop' और 'Less emissions' जैसे विकल्प मिलते हैं। इस सेक्शन में अब एक नया टैब 'Cheapest' नाम से शामिल किया गया है। इस टैब पर क्लिक करने के बाद यूजर्स को उनके रूट के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट्स दिखाई जाएंगी।
ऐसे काम करता है गूगल का नया फीचर
Google Flights लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग एयरलाइन्स और ट्रैवल एजेंट्स के डाटा को स्कैन करता है। इसके बाद यात्रियों को सबसे सस्ती फ्लाइट्स स्क्रीन पर दिखाई जाती हैं। यह सेक्शन सस्ती फ्लाइट्स दिखाते वक्त इन बातों का ध्यान भी रखता है कि इसमें टैक्स और गुड्स फीस वगैरह भी शामिल हों।
नए टैब का फायदा यह है कि यात्रियों को ऐसे मिलेगा कि उन्हें अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर फ्लाइट्स का प्राइस कंपेयर नहीं करना होगा। इस सेक्शन में जाने के बाद यूजर्स को सस्ती फ्लाइट्स के हिसाब से अपनी यात्रा प्लान करने का विकल्प मिल जाएगा। इसके अलावा फ्लाइट बुकिंग के दौरान कई फीचर्स और ऐड-ऑन्स जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं।
ऐसे यूज कर सकते हैं गूगल का नया फीचर
- गूगल फ्लाइट्स पर जाएं और उन शहरों की जानकारी दें, जहां की फ्लाइट्स लेना चाहते हैं।
- इसके बाद वह डेट चुनें, जब आप यात्रा करना चाहते हैं।
- अब 'Cheapest' टैब पर क्लिक करें और आपको सबसे सस्ती फ्लाइट्स की लिस्ट दिखने लगेगी।
- अब इनमें से कई फ्लाइट चुनने के बाद आप बुकिंग कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


