अब Android फोन पर भूकंप का अलर्ट होगा और बेहतर, Google ने जोड़े नए फीचर्स

लाइव हिन्दुस्तान
share

Google ने एंड्रॉयड भूकंप अलर्ट सिस्टम का 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों तक कर दिया है। नए अपडेट में भूकंप के झटकों का दायरा दिखाने वाला मैप, इंटेंसिटी और सुरक्षा से जुड़े इंस्ट्रक्शन मिलेंगे। जानें यह फीचर कैसे काम करता है और Android यूजर्स को इससे क्या फायदा होगा।

अब Android फोन पर भूकंप का अलर्ट होगा और बेहतर, Google ने जोड़े नए फीचर्स
Android फोन में जल्द बदलेगा भूकंप का अलर्ट

भूकंप कब आएगा, इसका सटीक अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में कुछ सेकंड पहले मिलने वाली चेतावनी भी लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचने या खुद को बचाने की तैयारी करने का मौका दे सकती है। इसी दिशा में Google ने अपने Android Earthquake Alerts System का एक्सपेंड करते हुए इसे 98 से बढ़ाकर 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों तक पहुंचा दिया है। कंपनी के मुताबिक, साल 2021 में शुरू हुई यह सुविधा अब तक एक अरब से ज्यादा अलर्ट भेज चुकी है। इस अपडेट में सिर्फ सुविधा का दायरा ही नहीं बढ़ा है, बल्कि भूकंप के अलर्ट को ज्यादा जानकारी देने वाला भी बनाया जा रहा है। Google आने वाले महीनों में अपने 'Be Ready' अलर्ट में ऐसा मैप जोड़ेगा, जो बताएगा कि किस इलाके में झटके महसूस किए गए हैं।

Google ने 98 से बढ़ाकर 200 से ज्यादा देशों तक पहुंचाई सुविधा

Google ने Android Earthquake Alerts System का दायरा बढ़ा दिया है। पहले यह सुविधा 98 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध थी, लेकिन अब इसे 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है। Google इसे दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल बेस्ड भूकंप पहचान नेटवर्क बताता है। इसका मकसद उन लोगों तक चेतावनी पहुंचाना है, जिनके इलाके में भूकंप के झटके महसूस हो सकते हैं।

अब भूकंप के अलर्ट में दिखेगा झटकों का दायरा

Google के नए अपडेट की खास बात यह है कि Android फोन पर आने वाला 'Be Ready' अलर्ट पहले के मुकाबले ज्यादा जानकारी देगा। इन बदलावों का फायदा यह होगा कि लोगों को सिर्फ फोन पर चेतावनी मिलने तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा। वे अलर्ट के भीतर ही घटना के बारे में जरूरी जानकारी समझ सकेंगे।

Android फोन पर मिलते हैं तीन तरह के भूकंप अलर्ट

हर अलर्ट का मकसद यूजर को स्थिति के हिसाब से सतर्क करना है।

1. Be Aware

यह अलर्ट हल्के झटकों की आशंका होने पर दिया जाता है। इसके जरिए यूजर को बताया जाता है कि आसपास भूकंप का पता चला है। इसका मकसद लोगों को स्थिति के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने आसपास के माहौल पर ध्यान दे सकें।

2. Be Ready

यह अलर्ट तेज झटकों की आशंका होने पर यूजर को तैयार रहने के लिए आगाह करता है। Google इसी अलर्ट को बेहतर बना रहा है। आने वाले अपडेट में अब गूगल झटकों के दायरे का मैप, एक्सपेक्टेड मैग्नीट्यूड और सुरक्षा से जुड़े इंस्ट्रक्शन शामिल किए जाएंगे।

3. Take Action

यह ज्यादा गंभीर स्थिति के लिए फुल-स्क्रीन अलर्ट है। तेज झटकों की आशंका होने पर यह यूजर को तुरंत सुरक्षा से जुड़े इंस्ट्रक्शन दे सकता है। Google के उदाहरण में लोगों को नीचे झुकने, किसी मजबूत चीज के नीचे जानें और झटके रुकने तक उसे पकड़े रहने की सलाह दी गई है। इसलिए हर भूकंप में हर यूजर को एक जैसा अलर्ट मिले, यह जरूरी नहीं है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़अब Android फोन पर भूकंप का अलर्ट होगा और बेहतर, Google ने जोड़े नए फीचर्स