
Google की सेल! Pixel 9 पर ₹21 हजार की छूट, स्मार्टवॉच और TWS भी सस्ते
गूगल की ओर से End of the Year Sale शुरू कर दी गई है, जो 2 जनवरी 2026 तक चलेगी। इस सेल के दौरान चुनिंदा मॉडल्स पर तो 21 हजार रुपये से ज्यादा की छूट दी जा रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
साल 2025 खत्म होने से पहले टेक कंपनी Google ने अपनी End of Year Sale भारत में शुरू कर दी है। इस दौरान Pixel स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स पर भी धाकड़ डिस्काउंट्स ऑफर कर रही है। सेल में नई Pixel 10 सीरीज के डिवाइस बड़ी छूट पर मिल रहे हैं और Pixel Watch 3 के अलावा Pixel Buds पर भी प्राइस-कट दिया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ग्राहकों को सबसे बड़ी छूट Pixel 9 पर मिल रही है और इसे 21,600 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। इलरे अलावा Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold पर भी 10 हजार रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इस सेल का फायदा ग्राहकों को 2 जनवरी, 2026 तक मिलता रहेगा। इन सभी डिवाइसेज पर नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी दिया जा रहा है।
इन डिवाइसेज पर सबसे बड़ी छूट
Pixel 10 सीरीज के अलावा पुराने मॉडल्स पर भी धाकड़ डिस्काउंट का फायदा दिया गया है। Pixel 9 को ग्राहक 79,999 रुपये के बजाय केवल 58,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Pixel 9 Pro Fold को 162,999 रुपये में ऑर्डर करने का विकल्प दिया गया है। Pixel 9a को भी 44,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सेल के दौरान Pixel Buds Pro 2 को करीब 3000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी के वियरेबल Pixel Watch 3 की कीमत लॉन्च के मुकाबले करीब 5000 रुपये कम हो गई है। कंपनी के डिवाइसेज पर खास बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का फायदा भी मिल रहा है और अन्य चुनिंदा ऑफर्स साथ में मिल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Peony









