ठप हुआ Google, परेशान हुए हजारों यूजर्स, सोशल मीडिया पर आई शिकायतों की बाढ़
Google down in india: भारत में हजारों यूजर्स के लिए Google डाउन हो गया था। इस आउटेज की वजह हजारों लोगों को सर्च इंजन यूज करने में समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ समय तक ठप रहने के बाद गूगल की सर्विस फिर से बहाल हो गई है।

Google down in india: सोमवार को भारत में हजारों यूजर्स के लिए Google डाउन हो गया था। इस आउटेज की वजह हजारों लोगों को सर्च इंजन यूज करने में समस्या का सामना करना पड़ा। जैसे ही गूगल ठप हुए, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस लोकप्रिय सर्च इंजन को एक्सेस न कर पाने की शिकायतों की बाढ़ आ गई थी। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर पर भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 10:26 बजे 4000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि, कुछ समय तक ठप रहने के बाद गूगल की सर्विसेस फिर से बहाल हो गई है।
सबसे ज्यादा सर्च करने में समस्या आई
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, लगभग 56% शिकायतें सर्च से जुड़ी थीं, जबकि 26% यूजर्स ने बताया कि कंटेंट ठीक से लोड नहीं हो रहा था। वहीं, 13% अन्य यूजर्स ने वेबसाइट में ही दिक्कतें होने की शिकायत की।
यूजर्स को दिखाई दे रहा था यह मैसेज
इंटरनेट यूजर्स ने गूगल एक्सेस करने की कोशिश करते समय उन्हें मिले एरर मैसेज को भी शेयर किया, जिसमें लिखा था: “सर्वर एरर। हमें खेद है, लेकिन ऐसा लगता है कि आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करते समय एक इंटरनल सर्वर एरर आ गया है। हमारे इंजीनियरों को इसकी जानकारी दे दी गई है और वे इस समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं। कृपया बाद में फिर से कोशिश करें।”
हालांकि, यह आउटेज थोड़ी देर के लिए ही था। शुरुआती आउटेज के बाद से, डाउनडिटेक्टर पर दर्ज शिकायतों की संख्या में भारी गिरावट आई है, जिससे यह पता चलता है कि गूगल की सर्विसेस फिर से बहाल हो गई है।
सोशल मीडिया पर आई शिकायतों की बाढ़
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


