Google CEO सुंदर पिचाई यूज करते हैं ये फोन, ₹10 हजार की छूट पर खरीदने का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीते दिनों गूगल CEO सुंदर पिचाई अपनी कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन Google Pixel 9 Pro इस्तेमाल करते दिखे हैं। इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में ग्राहक 10 हजार रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं।

Google CEO Sundar Pichai

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Google की ओर से पिक्सल लाइनअप वाले प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स मार्केट में पेश किए जाते हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में Google CEO सुंदर पिचाई जो पिक्सल स्मार्टफोन यूज करते दिखे, उसे 10 हजार रुपये की सीधी छूट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। पिचाई इस इवेंट में Pixel 9 Pro यूज करते दिखाई दिए हैं।

भारतीय मार्केट में वैसे तो लेटेस्ट Pixel 9 लाइनअप के प्रो मॉडल को 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया है लेकिन खास बैंक ऑफर का फायदा ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart की ओर से दिया जा रहा है। Pixel 9 Pro में प्रीमियम हार्डवेयर के अलावा क्लीन स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलता है। साथ ही इस फोन का कैमरा बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव देता है।

सुंदर पिचाई गूगल का CEO होने के चलते अपनी ही कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन यूज करते दिखे हैं, जिसे लेकर माना जा रहा है कि ये फोन उनका डेली-ड्राइवर है। वैसे इससे पहले उन्होंने कन्फर्म किया था कि वे कई अलग-अलग स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करते हैं।

छूट पर मिल रहा है Pixel 9 Pro

भारतीय मार्केट में Google Pixel 9 Pro की कीमत 109,999 रुपये रखी गई है और इसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस डिवाइस के लिए HDFC Bank Credit Card के जरिए EMI भुगतान की स्थिति में 10 हजार रुपये की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिए पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है।

पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 38,150 रुपये तक छूट मिल सकती है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी। यह डिवाइस कई कलर ऑप्शंस- हेजल, ऑब्सिडियन, पोर्सेलिन और रोज क्वॉर्ट्ज में उपलब्ध है।

ऐसे हैं Pixel 9 Pro के स्पेसिफिकेशंस

गूगल के प्रीमियम स्मार्टफोन में 6.3 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा मिलती है। फोन में कंपनी का इन-हाउस G4 Tensor प्रोसेसर दिया गया है और हाल ही में इसे Android 15 अपडेट मिला है। बैक पैनल पर 50MP मेन, 48MP पेरीस्कोप टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रावाइड सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सिस्टम और सामने 42MP सेल्फी कैमरा इस फोन का हिस्सा है।

डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है और 4700mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी मिलती है। इसमें 27W वायर्ड और 21W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है। Pixel 9 Pro में 12W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Google CEO सुंदर पिचाई यूज करते हैं ये फोन, ₹10 हजार सस्ते में खरीदने का मौका