
Google का अगला सीईओ कौन? सुंदर पिचाई ने कही बड़ी बात, AI का बड़ा रोल
गूगल का अगले सीईओ के बारे में सुंदर पिचाई ने बड़ी जानकारी दी है। एक टेक कॉन्फ्रेंस में पिचाई ने कहा कि AI गूगल के भविष्य के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पिचाई के अनुसार गूगल को जो भी चलाएगा, उसके पास एक शानदार एआई साथी होगा।
सम्बंधित सुझाव

79% OFF

Aristocrat Oasis Plus Set of 2 Cabin & Large Size (Check in) Soft Luggage (59 cm & 79 cm) | Spacious Polyester Trolley with 4 Wheels and Combination Lock | Dazzling Blue | Unisex| 5 Year Warranty

₹3699
₹17800खरीदिये

74% OFF

Aristocrat Polyester Oasis Plus Large Size Soft Check in Spinner Luggage (79 Cm)|Spacious Polyeste Trolley with 4 Wheels and Combination Lock|Dazzling Red|Unisex| 5 Year Warranty

₹2833
₹11000खरीदिये

55% OFF

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (Free MS Office) Lifetime (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) 1 Year Brand Warranty, 83CRA01SIN

₹44990
₹99999खरीदिये
गूगल का अगला सीईओ कौन होगा? कंपनी के मौजूदा सीईओ सुंदर पिचाई ने इसका जवाब दिया है। पिचाई ने ब्लूमबर्ग टेक कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) गूगल के भविष्य के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भविष्य में गूगल को इंसान चलाएगा या AI? इस सवाल का जवाब देते हुए पिचाई पिचाई ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो भी इसे चलाएगा, उसके पास एक असाधारण AI साथी होगा।’ पिचाई 2015 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं, वे को-फाउंडर लैरी पेज के उत्तराधिकारी हैं।
सम्बंधित सुझाव

79% OFF

Aristocrat Oasis Plus Set of 2 Cabin & Large Size (Check in) Soft Luggage (59 cm & 79 cm) | Spacious Polyester Trolley with 4 Wheels and Combination Lock | Dazzling Blue | Unisex| 5 Year Warranty

₹3699
₹17800खरीदिये

74% OFF

Aristocrat Polyester Oasis Plus Large Size Soft Check in Spinner Luggage (79 Cm)|Spacious Polyeste Trolley with 4 Wheels and Combination Lock|Dazzling Red|Unisex| 5 Year Warranty

₹2833
₹11000खरीदिये

55% OFF

Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm) FHD 250 Nits Antiglare Thin and Light Laptop (Free MS Office) Lifetime (16GB/512GB SSD/Windows 11/Iron Grey/1.65 Kg) 1 Year Brand Warranty, 83CRA01SIN

₹44990
₹99999खरीदिये
2026 तक इंजीनियरों की भर्ती
पिचाई ने कहा कि गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट कम से कम 2026 तक इंजीनियरों की भर्ती करती रहेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी के एआई निवेश बढ़ाने के बावजूद भी ह्यूमन टैलेंट जरूरी बना रहेगा। पिचाई ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि हम अपने मौजूदा इंजीनियरिंग बेस से अगले साल भी आगे बढ़ेंगे क्योंकि यह हमें अवसरों के क्षेत्र में और अधिक काम करने की अनुमति देता है। मैं इसे इंजीनियरों को नाटकीय रूप से अधिक प्रोडक्टिव बनाने के रूप में देखता हूं।'
बुनियादी गलतियां करते रहते हैं एआई मॉडल
माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने इस साल काफी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, जो आंशिक रूप से एआई में लीडरशिप तय करने के लिए जरूरी भारी निवेश को दर्शाता है। नौकरी से निकाले जाने से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि टेक्नोलॉजी कुछ नौकरियों की जगह ले लेगी। गूगल ने भी रिसोर्सेज को फ्री करने के लिए हाल के वर्षों में छंटनी के कई दौर चलाए हैं। पिचाई ने इस बारे में कहा कि यह माना जा सकता है कि एआई कोडिंग जैसे क्षेत्रों में शानदार है, लेकिन मॉडल अभी भी बुनियादी गलतियां करते रहते हैं, जिसके लिए मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है।
पब्लिशर्स के बीच बढ़ती चिंता को भी किया संबोधित
पिचाई ने सर्च रिजल्ट्स में गूगल के एआई जेनरेटेड उत्तरों पर पब्लिशर्स के बीच बढ़ती चिंता को भी संबोधित किया। इसके बारे में कई लोगों का तर्क है कि वे ओरिजिनल सोर्सेज पर वेब ट्रैफिक को कम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गूगल बड़े इंटरनेट इकोसिस्टम का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीटीओ ने भी कही बड़ी बात
बताते चलें कि पिचाई के मंच पर आने से पहले मेटा प्लेटफॉर्म्स के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर Andrew Bosworth ने कहा कि सिलिकॉन वैली में एक बड़ा बदलाव आया है। बोसवर्थ के अनुसार अब टेक इंडस्ट्री में अमेरिकी सेना के लिए रिसोर्सेज को डिवेलप करना अधिक स्वीकार्य है। कंपनी ने पिछले सप्ताह डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर Anduril Industries Inc. के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की। इसके तहत वह अमेरिकी सेना के लिए प्रोडक्ट डिवेलप किए जाएंगे। इसमें वर्चुअल और ऑग्मेंटेड रिएलिटी (AR) फीचर्स के साथ एआई पावर्ड हेलमेट भी शामिल है।
(Photo: hollywoodlife)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






