Android यूजर्स का मजा होगा डबल, अब मिनटों में iPhone से Android में चला जाएगा डेटा, आए नए 3D Emoji भी

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गूगल ने एंड्रायड यूजर्स के लिए नए 3D Emoji और iPhone से Android में वायरलेस डेटा ट्रांसफर फीचर का ऐलान किया है। अब बिना केबल के फोटो, मैसेज, ऐप्स और पासवर्ड आसानी से ट्रांसफर किए जा सकेंगे।

Android यूजर्स का मजा होगा डबल, अब मिनटों में iPhone से Android में चला जाएगा डेटा, आए नए 3D Emoji भी

Google Android Show 2026: गूगल ने एंड्रायड यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स का ऐलान किया है, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा नए 3D Emoji और iPhone से Android में वायरलेस डेटा ट्रांसफर फीचर की हो रही है। कंपनी ने एंड्रायड शो 2026 के दौरान बताया कि अब एंड्रायड फोन पहले से ज्यादा स्मार्ट, मजेदार और यूजर फ्रेंडली बनने वाले हैं। नए अपडेट के बाद एंड्रायड यूजर्स को चैटिंग में नए 3D Emoji देखने को मिलेंगे, जो पुराने फ्लैट इमोजी के मुकाबले ज्यादा रियल दिखाई देंगे।

इसके अलावा Google ने Apple के साथ मिलकर iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर करने का प्रोसेस भी आसान बना दी है। अब यूजर्स को फोन बदलते समय केबल लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोटो, वीडियो, मैसेज, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट्स और यहां तक कि होम स्क्रीन लेआउट भी वायरलेस तरीके से नए एंड्रायड फोन में ट्रांसफर किया जा सकेगा। Google का कहना है कि इन नए फीचर्स का मकसद एंड्रायड एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा आसान और मजेदार बनाना है। खास बात यह है कि ये फीचर्स पहले Pixel और Samsung Galaxy डिवाइसेज में देखने को मिल सकते हैं।

एंड्रायड स्मार्टफोन में आएंगे नए 3D Emoji

गूगल ने एंड्रायड के पुराने Emoji डिज़ाइन को पूरी तरह बदलने का फैसला किया है। कंपनी अब एंड्रायड में नए “Noto 3D Emoji” ला रही है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा गहराई और डिटेल के साथ दिखाई देंगे। गूगल ने बताया कि उसने करीब 4000 Emoji को नए तरीके से डिजाइन किया है। नए Emoji में शैडो, डेप्थ और 3D इफेक्ट देखने को मिलेगा, जिससे चैटिंग का एक्सपीरियंस ज्यादा मजेदार हो सकता है। अब तक Android में जो Emoji इस्तेमाल होते थे, वे काफी फ्लैट और सिंपल दिखते थे। Google ने जानकारी दी है कि नए 3D Emoji सबसे पहले Pixel स्मार्टफोन्स में रोलआउट किए जाएंगे। इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे Android ब्रांड्स में भी यह अपडेट देखने को मिल सकता है।

अब iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर होगा आसान

Google ने एक और बड़ा फीचर पेश किया है जो iPhone यूजर्स को Android पर आने में मदद करेगा। अब iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर करने के लिए केबल की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरा प्रोसेस वायरलेस तरीके से किया जा सकेगा। Google ने यह फीचर Apple के साथ मिलकर तैयार किया है। पहले iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर करने के लिए USB Cable लगानी पड़ती थी। कई बार यह प्रोसेस काफी झंझट भरा हो जाता था। लेकिन अब पूरा सिस्टम वायरलेस होगा, जिससे फोन बदलना आसान और तेज हो सकता है। Google ने बताया कि यह नया वायरलेस ट्रांसफर फीचर सबसे पहले Samsung Galaxy और Google Pixel फोन में आएगा। Google पिछले कुछ समय से Android और iPhone के बीच फाइल शेयरिंग आसान बनाने पर काम कर रहा है। अब Quick Share और AirDrop के बीच भी बेहतर सपोर्ट देखने को मिल रहा है। इससे Android और iPhone यूजर्स के बीच फोटो और फाइल शेयर करना आसान है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।