OnePlus का फेस्टिव धमाका: टॉप-क्लास फीचर्स वाले Nord CE 5 और 13R पर 7000 रुपए तक का डिस्काउंट
OnePlus ने फेस्टिव सीजन में अपने दो पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया है। OnePlus Nord CE 5 और OnePlus 13R को 7000 रुपए तक के डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। दोनों फोन्स में दमदार फीचर्स, लंबी बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस मिलती है।
Amazon Great Indian Festival Sale: फेस्टिव सीजन भारत में हमेशा से स्मार्टफोन खरीदारी का सबसे अच्छा समय माना जाता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल कंपनियां इस दौरान अपने पॉपुलर डिवाइसेज पर भारी छूट और बैंक ऑफर्स का ऐलान करती हैं। इस बार OnePlus ने भी अपने दो शानदार स्मार्टफोन्स, OnePlus Nord CE 5 और OnePlus 13R, पर धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दिया है। ये फोन्स 7000 रुपए तक की छूट पर बेचें जा रहे हैं।

दोनों स्मार्टफोन अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन फीचर्स ऑफर करते हैं। Nord CE 5 अपनी लंबी 7000mAh बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, वहीं OnePlus 13R अपने प्रीमियम डिज़ाइन और हाई-एंड फीचर्स की वजह से खास है। अगर आप किफायती रेंज में दमदार फोन या फिर एक प्रीमियम डिवाइस ढूंढ रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए परफेक्ट है।
OnePlus Nord CE 5 के फीचर्स और डिस्काउंट डिटेल्स
OnePlus Nord CE 5 को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है जो मिड-रेंज बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस और लंबा बैटरी बैकअप चाहते हैं। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन भारी उपयोग के बाद भी लंबे समय तक चलती है। फोन में हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर लगाया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद बनाता है। कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें AI फीचर्स शामिल हैं। सेल्फी के लिए हाई-रेज़ोल्यूशन कैमरा मौजूद है, जो लो-लाइट में भी बेहतरीन रिज़ल्ट देता है। डिस्प्ले भी शार्प और कलरफुल है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव शानदार बनता है।
कीमत की बात करें तो Nord CE 5 की असली कीमत 24,999 रुपए थी, लेकिन अमेजन सेल में यह 3,250 रुपए के डिस्काउंट के बाद 21,749 रुपए में मिल रहा है।
OnePlus 13R पर इतने की छूट और फीचर्स
OnePlus 13R कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो हाई-एंड फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं। OnePlus 13R Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। फोन में एक बड़ा 6.78-इंच LTPO AMOLED स्क्रीन है जिसका रेज़ॉल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है। कैमरा के मामले में 13R पीछे ट्रिपल सेटअप देता है जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा (Sony LYT-700 सेंसस सहित), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक और 50MP टेलीफोटो लेंस (कुछ वेरिएंट्स में) है। सेल्फी कैमरा 16MP है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K सपोर्ट है।
डिस्काउंट की बात करें तो OnePlus 13R को 42,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, लेकिन फेस्टिव ऑफर के दौरान इसे 7000 रुपए के डिस्काउंट के बाद सिर्फ 35,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह डील उन लोगों के लिए बेस्ट है जो प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं लेकिन कम दाम में।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




