Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Good news now Apple Watch Users In India Get Hypertension Alert How It Works how this feature get active
अब BP बढ़ा तो सबसे पहले Apple Watch चिल्लाएगी— सावधान, हाई BP का खतरा! ऐसे करें यूज

अब BP बढ़ा तो सबसे पहले Apple Watch चिल्लाएगी— सावधान, हाई BP का खतरा! ऐसे करें यूज

संक्षेप:

Apple Watch ने अब भारत में “Hypertension Notification” का फीचर शुरू किया है यह फीचर आपकी कलाई से 30 दिनों तक दिल की धड़कन का डेटा मॉनिटर करके हाई ब्लड प्रेशर के संकेत दर्ज करता है। जानिए कैसे काम करता है और इसे कैसे एक्टिव करें।

Dec 05, 2025 08:19 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

हार्ट से जुड़ी बीमारियां जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन), स्ट्रोक और हार्ट अटैक आज तेजी से बढ़ रही स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। कई बार, लोग सालों तक ब्लड प्रेशर की समस्या के साथ रहते हैं, मगर उन्हें पता भी नहीं चलता क्योंकि इससे जुड़े शुरुआती लक्षण नहीं होते। इसी समस्या से निपटने के लिए Apple ने अब भारत में अपनी स्मार्टवॉच, Apple Watch, में एक नया फीचर पेश किया है “Hypertension Notification”।

सम्बंधित सुझाव

अब, यदि आप Apple Watch Series 9, Series 11 या Ultra 2 पहनते हैं, तो 30 दिन तक दिल की धड़कन (हार्ट-रेट) का डेटा वॉच इकट्ठा करती रहेगी। अगर लगातार ऐसे पैटर्न मिले जिनसे हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना दिखे, तो वॉच आपको नोटिफिकेशन भेजेगी। इस तरह आपको समय से अलर्ट मिलेगा और आप डॉक्टर से सलाह लेकर आगे की जांच या इलाज शुरू कर सकते हैं। यह सुविधा सिर्फ एक नोटिफिकेशन सिस्टम है ब्लड प्रेशर को मापने वाला मेडिकल डिवाइस नहीं। लेकिन, शुरुआती चेतावनी का काम बड़े आराम से कर सकती है।

Hypertension Notification फीचर कैसे काम करता है

Apple Watch का ऑप्टिकल हार्ट सेंसर दिल की धड़कन और रक्त वाहिकाओं की प्रतिक्रिया (heart-beat to blood-vessel response) के पैटर्न्स को लगातार मॉनिटर करता है। वॉच पीछे चलने वाले एल्गोरिद्म के जरिए 30 दिनों का डेटा देखती है यदि उस दौरान ब्लड प्रेशर के लंबे समय तक बने रहने के संकेत मिलते हैं, तो वॉच Hypertension Notification भेज देती है।

जब नोटिफिकेशन मिलती है, तो वॉच यूजर को सुझाव देती है कि वह सामान्य ब्लड प्रेशर मॉनिटर (कफ वाला BP-मशीन) से BP चेक करें और परिणाम को डॉक्टरी सलाह के लिए रखें। ध्यान रहे Apple Watch ब्लड प्रेशर को सीधे नहीं मापती। यह सिर्फ संकेत देती है कि हाय-प्रेशर की संभावना हो सकती है। वास्तविक डायग्नोसिस और इलाज के लिए ब्लड प्रेशर मशीन व डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

कौन-कौन से मॉडल सपोर्ट करते हैं और कैसे एक्टिव करें

Apple Watch मॉडल: Series 9, Series 11, Apple Watch Ultra 2 (या बाद के वर्जन) हैं।

iPhone: iPhone 11 या बाद का iOS 17+ वर्जन चाहिए।

उम्र: कम-से-कम 22 वर्ष या उससे ज़्यादा। पहले से diagnosed hypertension वालों के लिए यह फीचर नहीं।

सेटअप कैसे करें

Step 1: iPhone में Health app खोलें।

Step 2: प्रोफ़ाइल में जाएं → Health Checklist → Hypertension Notifications चुनें।

Step 3: आपकी उम्र, पूर्व स्वास्थ्य स्थिति (हाई-BP नहीं) व अन्य जानकारियाँ भरकर Continue करें।

Step 4: Done पर टैप करें अब वॉच बैकग्राउंड में डेटा मॉनिटर करेगी और 30 दिन के बाद जो पैटर्न मिले, उन्हें एनालाइज करेगी। अगर संकेत मिलेंगे, नोटिफिकेशन आएगी।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।