
खुशखबरी! Google ने दिया बड़ा ऑफर ये Pixel यूजर्स 3 साल तक FREE में रिपेयर कर पाएंगे Screen, जल्दी करें क्लेम
Google ने Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL के लिए Extended Repair Program लॉन्च किया है। अगर आपकी स्क्रीन में vertical line या flicker हो रही है, तो आपको 3 साल तक फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट मिल सकता है। जानिए कैसे क्लेम करें, कौन-से केस कवर होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगर आपके पास Google Pixel 9 Pro या Google Pixel 9 Pro XL है, तो आपके लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। Google ने हाल ही में घोषणा की है कि कुछ Pixel 9 Pro/Pro XL यूनिट्स में डिस्प्ले से जुड़ी समस्या जैसे स्क्रीन पर ऊपर-नीचे vertical green/pink/purple line आना या स्क्रीन flicker करना सामने आई थी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए Google ने 8 दिसंबर 2025 से एक Extended Repair Program शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत यदि आपकी डिवाइस योग्य पाई जाती है, तो कंपनी फ्री में डिस्प्ले रिप्लेस करेगी। इसके अलावा, यह सपोर्ट खरीद की तारीख से तीन साल तक मिलेगा।
क्या है ये फ्री रिपेयर प्रोग्राम
Google मानती है कि कुछ Pixel 9 Pro/Pro XL यूनिट्स में डिस्प्ले से जुड़ी समस्या है डैमेज डिस्प्ले नहीं, बल्कि हार्डवेयर दोष। इस प्रोग्राम में अगर आपकी स्क्रीन में vertical line ऊपर से नीचे तक दिख रही हो, या (केवल Pixel 9 Pro में) स्क्रीन flicker हो रहा हो, तो वो यूनिट योग्य है। प्रोग्राम के तहत मिलने वाली सुविधा फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट (स्टैंडर्ड वारंटी के अलावा) और रिपेयर के बाद 90 दिन की वारंटी भी होगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यह सुविधा उन डिवाइस के लिए है, जिनकी स्क्रीन बिना किसी शारीरिक, पानी या कांच के टूटने के यानी सिर्फ डिस्प्ले-इश्यू में हो। यदि स्क्रीन क्रैक है, या कवर ग्लास टूटा हुआ है, या लिक्विड डैमेज हुआ है तो वो इस फ्री प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे। आज से आप Google वॉक-इन सर्विस सेंटर, अथॉराइज़्ड पार्टनर, या ऑनलाइन सर्विस पोर्टल के जरिए इसे क्लेम कर सकते हैं।
कैसे करें अपने डिवाइस को क्लेम स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Step 1: पहले पता करें कि आपका फोन Pixel 9 Pro / Pro XL है या नहीं — Settings > About Phone > Model में देखें।
Step 2: स्क्रीन को जांचें: अगर स्क्रीन पर ऊपर-नीचे vertical line है, या (Pro मॉडल में) flicker हो रहा हो तो डिवाइस योग्य हो सकती है।
Step 3: अपनी बिल, पर्ची, और खरीद की तारीख तैयार रखें क्योंकि क्वालिफिकेशन के लिए किस्त-तिथि ज़रूरी है।
Step 4: Google की आधिकारिक वेबसाइट या Google Store के “Repair / Support” पेज पर जाएँ, नज़दीकी walk-in सेंटर या अथॉराइज़्ड सर्विस पार्टनर चुनें। आप mail-in / doorstep pick-up का विकल्प भी देख सकते हैं।
Step 5: फोन को बैकअप कर लें, फिर Settings > System > Repair Mode ऑन करें ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे।
Step 6: सर्विस सेंटर में फोन दिखाएं। अगर स्क्रीन दोष वेरिफाई हुआ, तो फ्री डिस्प्ले रिप्लेस मिलेगी; और 90 दिन की वारंटी भी मिलेगी।
कौन-कौन से यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा
जिनके Pixel 9 Pro / Pro XL की स्क्रीन में vertical green/pink/purple line आ रही है। जिनके Pixel 9 Pro में फ्लिकरिंग की समस्या हो रही हो बिना किसी बाहरी क्षति के। जो फोन बंदर-ठेले (unauthorized) से नहीं, बल्कि आधिकारिक रिटेलर या Google Store से खरीदा हो क्योंकि प्रूफ ऑफ पर्चेज जरूरी है।
जो चाहते हैं बिना पैसा खर्च किए अपनी स्क्रीन ठीक कर लें खासकर अगर फोन अभी खरीद के कुछ साल ही हुए हों।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Porcelain








