सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन पुराने फोन्स की स्क्रीन FREE में हो रही चेंज, 30 सितंबर तक मौका
Samsung ने भारत में अपने Galaxy S23 और S23 Ultra यूजर्स के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। अगर आपके फोन की स्क्रीन पर ग्रीन लाइन आ गई है, तो कंपनी आपकी स्क्रीन फ्री में बदल देगी। यह ऑफर सिर्फ सितंबर 2025 तक ही उपलब्ध है।
अगर आपके पास सैमसंग की S23 सीरीज के ये फोन्स हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। सैमसंग Galaxy S23 और S23 Ultra में ग्रीन लाइन वाली समस्या झेल रहे यूजर्स को फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का मौका दे रहा है। तो तुरंत Samsung के अधिकृत सर्विस सेंटर पर जाएं और अपने फोन को की स्क्रीन बिना किसी चार्ज के बदवाएं। यह ऑफर पहले Galaxy S21 और S22 सीरीज़ पर उपलब्ध था, लेकिन अब इस समस्या से परेशान Galaxy S23 लाइनअप को इसमें शामिल किया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung इंडिया के इस 'फ्री ग्रीन लाइन स्क्रीन रिप्लेसमेंट' ऑफर का फायदा अभी सिर्फ 30 सितंबर 2025 तक वैलिड है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह अवधि दिसंबर 2025 तक विस्तार होने की संभावना भी बताई जा रही है।
ग्रीन लाइन समस्या क्या है और क्यों होता है?
OLED डिस्प्ले वाले Galaxy स्मार्टफ़ोन पर यह समस्या आम बात हो गई है एक पतली ग्रीन या पिंक लाइन ऊपर से नीचे स्क्रीन पर दिखाई देती है। अक्सर यह समस्या किसी सॉफ़्टवेयर अपडेट के बाद, तापमान परिवर्तन या हार्डवेयर ऑफ़ एडवांस थर्मल स्टेस की वजह से होती है। फिज़िक्सली हेल्दी दिखाई देने वाला डिस्प्ले अंदर से internally डैमेज हो सकता है।
Samsung की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर
Samsung ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए affected मॉडल्स (S21, S22 और अब S23 सीरीज़) पर एक-बार का निशुल्क स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर किया है। इससे पहले यह ऑफर केवल S20, S21, Note20 और S22 तक सीमित था, लेकिन अब इसे S23 लाइनअप में भी शामिल किया गया है।
फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर की शर्तें
यह ऑफर केवल भारतीय अधिकृत सेवा केंद्रों में ही लागू होगा। स्क्रीन के साथ labor चार्ज लिया जाएगा। तकरीबन तीन साल पुराने फोन की स्क्रीन फ्री में बदली जाएगी। इसके लिए आपके पास ओरिजिनल इनवॉइस होना चाहिए। साथ ही कोई physical/water damage नहीं होना चाहिए।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Mint



