Samsung Watch यूजर्स की मौज: अब आपकी हेल्थ पर पैनी नजर रखेगी वॉच, हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग होगी पहले से ज्यादा स्मार्ट

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samsung ने Galaxy Watch और Samsung Health ऐप के लिए नए हेल्थ फीचर्स पेश किए हैं। अपडेट के बाद यूजर्स को बेहतर नींद, दिल की सेहत, रनिंग परफॉर्मेंस और शरीर की फिटनेस को समझने में मदद करने वाले कई नए फीचर्स मिलेंगे।

Samsung Watch यूजर्स की मौज: अब आपकी हेल्थ पर पैनी नजर रखेगी वॉच, हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग होगी पहले से ज्यादा स्मार्ट

Samsung ने अपने Galaxy Watch यूजर्स के लिए Samsung Health ऐप में कई नए हेल्थ फीचर्स पेश करने की घोषणा की है। इन नए टूल्स का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत को बेहतर तरीके से समझने और रोजमर्रा की आदतों में सुधार करने में मदद करना है। Samsung का यह नया अपडेट यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। Samsung Health के नए फीचर्स अब आपकी नींद, हार्ट हेल्थ, फिटनेस और रनिंग एक्टिविटी को पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से ट्रैक करेंगे। कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स यूजर्स को सिर्फ डेटा दिखाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी सेहत को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी देंगे। खास बात यह है कि इनमें से कुछ फीचर्स AI और एडवांस सेंसर तकनीक की मदद से काम करेंगे।

Samsung का मानना है कि अच्छी सेहत सिर्फ बीमारी से बचने का नाम नहीं है, बल्कि बेहतर नींद, सही एक्सरसाइज और संतुलित लाइफस्टाइल भी उतने ही जरूरी हैं। यही वजह है कि कंपनी ने इस अपडेट में उन पहलुओं पर ज्यादा फोकस किया है।

कब मिलेगा अपडेट और अपडेट के बाद वॉच में दिखेंगे क्या-क्या बदलाव

Samsung ने बताया है कि इन फीचर्स को आने वाले महीनों में Samsung Health ऐप और Galaxy Watch डिवाइसेज के जरिए रोलआउट किया जाएगा। Samsung के अनुसार ये नए फीचर्स सबसे पहले चुनिंदा Galaxy Watch मॉडल्स में उपलब्ध कराए जाएंगे। Galaxy Watch सीरीज और कुछ मौजूदा प्रीमियम मॉडल्स को यह अपडेट मिलेगा। हालांकि सभी फीचर्स हर डिवाइस में उपलब्ध होंगे या नहीं, इसकी पूरी जानकारी कंपनी आने वाले समय में साझा करेगी।

नए अपडेट के बाद यूजर्स सिर्फ स्टेप्स, हार्ट रेट और कैलोरी ट्रैक नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें यह भी समझ आएगा कि उनकी नींद कैसी है, शरीर पर कितना दबाव है और फिटनेस स्तर को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। यही वजह है कि Samsung इस अपडेट को अपने हेल्थ प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा कदम मान रहा है।

Samsung Health में आए 4 नए फीचर्स

1. Bedtime Guidance: यह फीचर आपकी नींद की आदतों को ट्रैक करेगा और बताएगा कि आपको किस समय सोना चाहिए। इसका मकसद बेहतर और पूरी नींद लेने में मदद करना है। इससे आपकी रोजमर्रा की एनर्जी और हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

2. Vascular Load: यह फीचर सोते समय आपके दिल और ब्लड वेसल्स पर पड़ने वाले दबाव की जानकारी देगा। इससे यूजर्स अपनी हार्ट हेल्थ को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और जरूरत पड़ने पर लाइफस्टाइल में बदलाव कर सकेंगे।

3. Running Coach: दौड़ने या फिटनेस पसंद करने वाले लोगों के लिए यह फीचर काफी काम का है। यह आपकी रनिंग क्षमता के बारे में पर्सनल ट्रेनिंग टिप्स और गाइडेंस देगा, जिससे आप बेहतर तरीके से फिटनेस हासिल कर सकेंगे।

4. Antioxidant Index: यह फीचर शरीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्तर की जानकारी देगा। इसके जरिए यूजर्स समझ सकेंगे कि उनका खानपान कितना हेल्दी है और उन्हें अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करने की जरूरत है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।