
खुशखबरी! OnePlus के इन 19 फोन्स को मिला OxygenOS 16 अपडेट, देखें List; अब रॉकेट जैसी स्पीड से चलेंगे फोन
संक्षेप: OnePlus ने लॉन्च किया नया OxygenOS 16, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें मिलेंगे दमदार AI फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और नया इंटरफेस। जानिए किन OnePlus फोनों में कब मिलेगा ये अपडेट पूरी लिस्ट और टाइमलाइन यहां देखें।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus ने आखिरकार अपने लेटेस्ट OxygenOS 16 की घोषणा कर दी है, जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी ने दावा किया है कि इस नए अपडेट में परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही OxygenOS 16 में कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को एक नए लेवल पर ले जाएंगे।कंपनी के मुताबिक, यह अपडेट OnePlus 13 सीरीज़ से शुरू होकर धीरे-धीरे Nord और Pad सीरीज तक पहुंचेगा। सबसे पहले नवंबर 2025 में कुछ प्रीमियम मॉडलों के लिए रोलआउट शुरू होगा, जबकि बाकी डिवाइसेस को दिसंबर 2025 से लेकर 2026 की पहली तिमाही तक यह अपडेट मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम न सिर्फ तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देगा बल्कि इसमें स्मार्ट AI असिस्टेंट, पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन, और बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं OxygenOS 16 की पूरी टाइमलाइन, फीचर्स और किन OnePlus डिवाइसेस को मिलने वाला है ये अपडेट।
OxygenOS 16 अपडेट के बाद फोन में मिलेंगे ये नए फीचर्स
OxygenOS 16, Android 16 पर आधारित OnePlus का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट है, जिसमें कंपनी ने AI और परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है। इस अपडेट में आपको कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे कि AI Voice Typing, जो आपकी बोली को तुरंत टेक्स्ट में बदल देता है, और Smart Suggestions, जो आपके फोन यूज़ पैटर्न के हिसाब से जरूरी ऐप्स और सेटिंग्स खुद एडजस्ट कर देता है।
सम्बंधित सुझाव
इसके अलावा, OxygenOS 16 में स्मार्ट फाइल ऑर्गेनाइज़ेशन, फोटो रिकग्निशन, और क्लीनर UI डिज़ाइन जोड़ा गया है, जिससे फोन का इंटरफेस और भी मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली महसूस होता है। OnePlus ने बताया है कि इस अपडेट में बेहतर बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी है जो ऐप्स के बैकग्राउंड प्रोसेस को कंट्रोल करता है और फोन की बैटरी लाइफ को 10–15% तक बढ़ा देता है।
OxygenOS 16 किन-किन फोन्स को मिलेगा और कब मिलेगा
नवंबर 2025 से यह अपडेट सबसे पहले OnePlus 13, OnePlus 13R, OnePlus 13s, OnePlus Open, OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus Pad 3, और OnePlus Pad 2 पर शुरू होगा।
दिसंबर 2025 से यह अपडेट OnePlus 11 सीरीज, OnePlus Nord 5, OnePlus Nord CE5, OnePlus Nord 4, और OnePlus Nord 3 5G पर उपलब्ध होगा।
जबकि Q1 2026 (जनवरी से मार्च 2026) में यह OxygenOS 16 अपडेट OnePlus 10 Pro 5G, OnePlus Nord CE4, Nord CE4 Lite 5G, OnePlus Pad, और Pad Lite पर रोलआउट होगा।
AI Efficiency Suite भी इसमें शामिल हैं
AI Writer: टेक्स्ट, चार्ट, कैप्शन आदि जनरेट करता है।
AI Scan: दस्तावेजों और व्हाइटबोर्ड को एडिटेबल PDF में बदलना।
AI Portrait Glow, AI Perfect Shot: बेहतर फोटो सुधार।
AI PlayLab: एक्सपेरिमेंटल टूल जैसे YumSee (text-to-image) और Party Up (photo-to-video)।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black













