iQOO यूजर्स की मौज! इन 13 स्मार्टफोन को मिलेगा Android 17 वाला बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा आपके फोन में
iQOO ने भारत में Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 अपडेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। iQOO 15, iQOO 13, iQOO 12, Neo और Z सीरीज सहित कुल 13 स्मार्टफोन को यह अपडेट मिलेगा। जानें कौन-से नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iQOO स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने भारत में अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट और अपडेट शेड्यूल बता दिया है, जिन्हें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिलने वाला है। इस लिस्ट में कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज के साथ Neo और Z सीरीज के फोन भी शामिल हैं। कंपनी के बताए शेड्यूल के मुताबिक, सबसे पहले iQOO 15 को अक्टूबर 2026 के आखिर तक नया अपडेट मिलेगा। इसके बाद नवंबर में iQOO 15R और iQOO 13 को अपडेट दिया जाएगा। दिसंबर में iQOO 12, iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10R की बारी आएगी। वहीं, कुछ Z सीरीज फोन को जनवरी 2027 के आखिर और iQOO Z10x 5G को फरवरी 2027 के आखिर तक इंतजार करना पड़ सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अक्टूबर से फरवरी तक मिलेगा अपडेट
iQOO ने भारत में अपने स्मार्टफोन के लिए OriginOS 7 अपडेट की टाइमलाइन सामने रखी है। कंपनी की ओर से जारी शेड्यूल में कुल 13 स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। इनमें iQOO 15, iQOO 15R और iQOO 13 जैसे मॉडल से लेकर Neo और Z सीरीज के फोन तक शामिल हैं। iQOO ने अपडेट को पांच स्टेप्स में जारी करने की योजना बताई है:
- iQOO 15: अक्टूबर 2026 के अंत तक
- iQOO 15R और iQOO 13: नवंबर 2026 के मध्य तक
- iQOO 12, iQOO Neo 10 और iQOO Neo 10R: दिसंबर 2026 के मध्य तक
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- iQOO Neo9 Pro और सूची में शामिल Z सीरीज के फोन: जनवरी 2027 के अंत तक
- iQOO Z10x 5G: फरवरी 2027 के अंत तक
OriginOS 7 अपडेट के बाद फोन में क्या-क्या नया मिलेगा
OriginOS 7 Android 17 पर बेस्ड है। इस अपडेट में फोन के इंटरफेस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है। यूजर्स को नए विजुअल बदलाव, स्मूद एनिमेशन और सिस्टम से जुड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर में AI से जुड़े नए फीचर भी शामिल किए गए हैं। आसान भाषा में कहें तो अपडेट का मकसद फोन के मेन्यू, ऐप्स के बीच स्विच करने और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ज्यादा सहज बनाना है। हालांकि, हर फीचर सभी फोन पर एक जैसा होगा या नहीं, यह डिवाइस और सॉफ्टवेयर वर्जन पर निर्भर कर सकता है। यह भी ध्यान रखें कि नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने का मतलब यह नहीं है कि फोन की बैटरी, कैमरा या प्रोसेसर बदल जाएगा।
आपके फोन में अपडेट आया या नहीं, ऐसे करें चेक
अगर आपका iQOO फोन अपडेट की लिस्ट में शामिल है, तो तय समय के आसपास अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर नया सॉफ्टवेयर चेक कर सकते हैं।
1. फोन की Settings खोलें।
2. System Update या Software Update ऑप्शन पर जाएं।
3. उपलब्ध अपडेट को चेक करें।
4. अपडेट दिखने पर उसे डाउनलोड करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप रखें।
5. फोन में बैटरी रखें और संभव हो तो Wi-Fi से अपडेट डाउनलोड करें।




Celestial Blue






