खुशखबरी! Google के इन 19 फोन को मिला Android 17 अपडेट, बेहतर हुआ कैमरा, ऐसे करें इंस्टाल
Google ने Android 17 Beta 1 को Pixel फोन्स के लिए जारी कर दिया है। अब Pixel 6 से लेकर Pixel 10 Pro Fold तक कई मॉडल Android 17 का पहला बीटा टेस्ट कर सकते हैं। जानें कैसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल।

Google Pixel फोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब Android 17 Beta 1 को आधिकारिक रूप से Pixel स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी कर दिया है, जिससे Android के अगले बड़े वर्जन को स्टेबल रिलीज से पहले आजमाने का मौका मिल रहा है। Android 17 Beta 1 में Google ने सिस्टम लेवल पर कई बदलाव किए हैं, जैसे कि बेहतर परफॉर्मेंस, ऐप ऑप्टिमाइजेशन और बड़े स्क्रीन डिवाइस के लिए सपोर्ट, जो डिवाइस को स्मूद और तेज चलाने में मदद करेंगे। यह बीटा वर्जन खास तौर पर Pixel फोन्स के लिए तैयार किया गया है और इसमें कैमरा, मीडिया, कनेक्टिविटी और बड़े स्क्रीन ऐप्स के लिए सुधार शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गूगल के इन फोन्स को मिलेगा Android 17 Beta 1 अपडेट
Android 17 Beta 1 को Google ने मुख्य रूप से Pixel फोन पर उपलब्ध कराया है।
नीचे वे मॉडल हैं जो इस बीटा अपडेट को सपोर्ट करते हैं:
Pixel 6
सम्बंधित सुझाव
Pixel 6 Pro
Pixel 6a
Pixel 7
Pixel 7 Pro
Pixel 7a
Pixel 8
Pixel 8 Pro
Pixel 8a
Pixel 9
Pixel 9 Pro
Pixel 9 Pro XL
Pixel 9 Pro Fold
Pixel 9a
Pixel 10
Pixel 10 Pro
Pixel 10 Pro XL
Pixel 10 Pro Fold
Pixel Tablet
इसका मतलब यह है कि Pixel 6 और उसके बाद के सभी बड़े Pixel मॉडल Android 17 Beta 1 का हिस्सा हैं।
Android 17 Beta 1 को कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें
Android 17 Beta 1 को अपने Pixel फोन पर इंस्टॉल करना आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले google.com/android/beta पर जाएं और अपने Google अकाउंट से साइन-इन करें।
Step 2: आपके अकाउंट से जुड़े Pixel डिवाइस को चुने और “Opt in” पर टैप करें।
Step 3: अब अपने फोन में Settings → System → Software Update में जाकर Android 17 Beta 1 अपडेट ढूंढें।
Step 4: जैसे अपडेट दिखे, डाउनलोड करें और इंस्टॉल के लिए ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करें।
Android 17 Beta 1 के फोन में दिखेंगे ये बदालव
Android 17 Beta 1 में कई नए बदलाव किए गए हैं जो आपके फोन को और स्मार्ट, तेज और उपयोग में आसान बनाते हैं। सबसे पहले, परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है सिस्टम अब ज़्यादा स्मूद चलता है और ऐप्स के बीच स्विच करना भी तेजी से होता है। इसके अलावा मेमोरी मैनेजमेंट बेहतर हुआ है, जिससे फोन कम रैम में भी ज़्यादा स्टैबिल रहता है। कैमरा और मीडिया सेक्शन में भी कुछ बदलाव हैं फोटो और वीडियो से जुड़े कोडेक सपोर्ट बेहतर हुआ है, जिससे शूट और प्लेबैक दोनों और बेहतर लगते हैं। Android 17 Beta 1 में UI और विज़ुअल अपग्रेड भी किया गया है, जिससे आइकॉन, एनिमेशन और इंटरफेस ज्यादा अच्छा और स्मूद दिखाई देता है। कुल मिलाकर Android 17 Beta 1 अपडेट यूजर्स को एक तेज, सुरक्षित और बेहतर अनुभव देने की दिशा में Google का बड़ा कदम है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Charcoal















