Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Good news for all OpenAI offer ChatGPT Go subscription free for 1 year which cost 4788 rupees compete Google Perplexity
बड़ा तोहफा! अब 1 साल तक FREE मिल रहा ₹4788 वाला ChatGPT Go, जानिए कैसे उठाएं फायदा

बड़ा तोहफा! अब 1 साल तक FREE मिल रहा ₹4788 वाला ChatGPT Go, जानिए कैसे उठाएं फायदा

संक्षेप:

OpenAI ने भारत में ChatGPT Go को एक साल के लिए फ्री कर दिया है। Sam Altman की इस चाल से Google Gemini और Perplexity जैसे AI चैटबॉट्स में मची हलचल। जानें पूरी डिटेल्स और कैसे उठाएं फायदा।

Tue, 28 Oct 2025 02:35 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ChatGPT FREE: अगर आप ChatGPT यूज करते हैं, तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। OpenAI ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा तोहफा पेश किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसका नया ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन प्लान, जिसकी कीमत करीब 4788 रुपए (यानि 399 रुपए प्रति महीना) है, अब भारत में एक साल के लिए पूरी तरह फ्री मिलेगा। OpenAI के CEO Sam Altman ने कहा है कि भारत अब उनके लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इसी वजह से कंपनी ने यहां ChatGPT Go को सबके लिए फ्री करने का फैसला लिया है।

इस कदम से लाखों भारतीय स्टूडेंट्स, फ्रीलांसर, क्रिएटर्स और छोटे बिज़नेस को फायदा मिलेगा। अब कोई भी बिना पैसे खर्च किए ChatGPT के एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकता है चाहे वह ईमेल लिखना हो, कंटेंट बनाना हो, कोडिंग करनी हो या कोई बिजनेस आइडिया प्लान करना।

ये भी पढ़ें:TV के दिन गए! ₹15990 में लॉन्च हुआ 300 इंच डिस्प्ले वाला Full HD Projector

ChatGPT Go फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिवेट करें?

अगर आप ChatGPT यूज करते हैं तो फ्री प्लान एक्टिवेट करना बहुत आसान है:

Step 1: सबसे पहले ChatGPT की वेबसाइट https://chat.openai.com

पर जाएं।

Step 2: अपने OpenAI अकाउंट से लॉगिन करें।

Step 3: अब आपको “ChatGPT Go – Free for India Users” का ऑप्शन दिखेगा।

Step 4: इस पर क्लिक करें और “Activate Free Subscription” चुनें। बस अब आप ChatGPT Go के सभी फीचर्स बिना कोई पेमेंट किए इस्तेमाल कर पाएंगे।ध्यान दें यह ऑफर सिर्फ भारत के यूजर्स के लिए है और 4 नवंबर 2025 से शुरू होगा।

ChatGPT Go में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे?

फास्ट रिस्पॉन्स और हाई सर्वर प्रायोरिटी, फाइल और इमेज अपलोड करने की सुविधा, लंबी बातचीत को याद रखने वाला “Memory Mode”, बेहतर पर्सनलाइजेशन और कंटेक्स्ट समझ, फ्री वर्ज़न के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट और सटीक जवाब।

किन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा?

स्टूडेंट्स को प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट्स में मदद मिलेगी। वहीं कंटेंट क्रिएटर्स को आर्टिकल्स, स्क्रिप्ट्स और आइडियाज के लिए। फ्रीलांसर को ईमेल्स, क्लाइंट प्रपोजल और डिजाइन आइडियाज में मदद मिलेगी। स्टार्टअप्स को प्रोडक्ट प्लानिंग और बिजनेस एनालिसिस के लिए हेल्प मिलेगी। डेवलपर्स को कोडिंग सपोर्ट और ऑटोमेशन टूल्स को कैसे यूज करें इसमें मदद मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें:सीधे ₹16,000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP नो-शेक कैमरा, Eye-Pro डिस्प्ले फोन
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।