अब OTP के बाद आएगा दूसरा OTP, तभी बैंक से कटेंगे पैसे; जानें क्या है ये नया नियम और किसके लिए है?
साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग स्कैम से सीनियर सिटीजन्स को बचाने के लिए Double OTP सिस्टम लाया गया है। HDFC Bank और Haryana Police की इस पहल में बड़े ट्रांजैक्शन के लिए दो बार OTP Verification होगा। आइए जानते हैं कि कैसे काम करेगा यह नया सिस्टम।

देश में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन बैंकिंग स्कैम लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें खासकर बुजुर्ग लोग सबसे ज्यादा साइबर ठगों के निशाने पर रहते हैं। कई मामलों में ठग OTP या बैंक डिटेल्स हासिल करके मिनटों में अकाउंट खाली कर देते हैं। ऐसे में अब बुजुर्गों को सुरक्षित रखने के लिए नया Double OTP System लाया गया है, जिसे काफी अहम कदम माना जा रहा है। इकोनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Haryana Police और HDFC Bank ने मिलकर इस नए सुरक्षा सिस्टम की शुरुआत की है।
इस सिस्टम में बैंक ट्रांजैक्शन के दौरान सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो बार OTP वेरिफिकेशन करना होगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि असली अकाउंट होल्डर की मंजूरी के बिना कोई बड़ा ट्रांजैक्शन पूरा न हो सके। माना जा रहा है कि इससे ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड के मामलों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
क्या है ये Double OTP System
Double OTP System एक नया सिक्योरिटी फीचर है, जिसे ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजेक्शन को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस सिस्टम में किसी बड़े ट्रांजैक्शन को पूरा करने से पहले यूजर को दो बार OTP Verification करना होगा। यानी सिर्फ एक OTP डालने से ट्रांजैक्शन पूरा नहीं होगा। कई सीनियर सिटीजन तकनीक को पूरी तरह समझ नहीं पाते, जिसका फायदा फ्रॉड करने वाले लोग उठाते हैं। कई बार फेक कॉल्स, लिंक और OTP स्कैम की मदद से बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए यह नया सिस्टम लाया गया है।
कैसे काम करेगा नया सिस्टम
अगर कोई बड़ा Online Transaction किया जाएगा, तो सबसे पहले यूजर के मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। पहला OTP डालने के बाद एक और वेरिफिकेशन प्रोसेस शुरू होगा। इसके बाद दूसरा OTP या Approval मांगा जाएगा। दोनों स्टेप पूरे होने के बाद ही पैसा ट्रांसफर हो सकेगा। HDFC Bank और Haryana Police ने मिलकर इस सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है।
इसका मकसद लोगों को Cyber Fraud के प्रति जागरूक करना और Banking Transactions को ज्यादा सुरक्षित बनाना है। खासतौर पर सीनियर सिटीजन को ध्यान में रखकर यह पहल शुरू की गई है। कई लोग फर्जी कस्टमर केयर कॉल, केवाईसी अपडेट मैसेज और व्हाट्सऐप स्कैम के जरिए ठगी का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में बैंक और पुलिस दोनों अब सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
लोगों को क्या फायदा मिलेगा
Double OTP System आने के बाद अकाउंट से पैसे चोरी होने का खतरा काफी कम हो सकता है। अगर किसी ठग को पहला OTP मिल भी जाता है, तब भी दूसरा Verification पूरा किए बिना ट्रांजैक्शन सफल नहीं होगा। इससे यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा मिलेगी। सिर्फ नया सिस्टम ही काफी नहीं है, लोगों को खुद भी सतर्क रहने की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


