Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Good news Blinkit Now Lets Users Add Items After Placing An Order without any extra cost
Blinkit ने दी सुपरपावर, अब ऑर्डर करने के बाद भी जोड़ सकेंगे आइटम, वो भी बिना एक्स्ट्रा पैसे के

Blinkit ने दी सुपरपावर, अब ऑर्डर करने के बाद भी जोड़ सकेंगे आइटम, वो भी बिना एक्स्ट्रा पैसे के

संक्षेप:

Blinkit ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे आप ऑर्डर देने के बाद भी अपने कार्ट में आइटम जोड़ सकते हैं जब तक आपके सामान को पैक न किया जाए। जानिए इस अपडेट के फायदे।

Dec 04, 2025 08:48 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Blinkit New Feature: भारत में क्विक-कॉमर्स (10-मिनट डिलीवरी) का चलन बढ़ते। अब Blinkit ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर ऑर्डर करने के बाद भी अपने कार्ट में अतिरिक्त आइटम जोड़ सकें बिना extra डिलीवरी चार्ज और बिना दूसरा ऑर्डर किए। कुल मिलाकर, Blinkit का “ऑर्डर के बाद आइटम ऐड करें” फीचर क्विक-कॉमर्स में एक नया, ग्राहक-केंद्रित बदलाव है। यह उन रोजमर्रा की भूलों, जल्दी-जल्दी ऑर्डर देने के दौरान छुट जाने वाले सामानों और दो बार ऑर्डर करने की झंझट से निजात देता है। इस अपडेट कंपनी के सीईओ Albinder Dhindsa ने ख़ुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। इस नए फीचर से ग्राहक अब last-minute भूल से बच सकते हैं। नीचे जानिए, यह नया अपडेट कैसे काम करता है, इसके फायदे।

Blinkit का “Add After Order” फीचर कैसे काम करता है

अब Blinkit में ऐसा संभव है कि जब आप ऑर्डर दे दें यानी पेमेंट हो जाए तब भी अगर आपका ऑर्डर अभी पैकिंग में है, आप कार्ट में नए आइटम जोड़ सकते हैं। नए आइटम जोड़ने पर कोई अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज नहीं लगेगा। आपको दूसरा ऑर्डर देने की जरूरत नहीं होगी सब सामान एक ही डिलीवरी में आएगा। Blinkit ने इस अपडेट के चलते कहा है कि उन्होंने यूजर्स की मांग को सुनकर यह सुविधा लाई है।

ये भी पढ़ें:ये हैं ₹13,000 से कम के 3 जबरदस्त Military-Grade फोन्स; जो न फटेंगे, न टूटेंगे

ध्यान देने वाली बातें

यह सिर्फ उस वक्त तक काम करेगा जब ऑर्डर ‘पैकिंग’ में हो अगर पैकिंग पूरी हो गई है, तो नए आइटम नहीं जोड़े जा सकेंगे। जो आइटम आप जोड़ते हैं, वो स्टॉक में होना चाहिए नहीं तो, वो ऐड नहीं होंगे। ‘एड करने की विंडो’ बहुत छोटी है सिर्फ 30–60 सेकंड हो सकती है। यदि उस दौरान आपके पास इंटरनेट या मोबाइल पेमेन्ट में दिक्कत हुई बदलाव नहीं हो पाएगा।

इस फीचर से क्या फायदे होंगे

Last-minute भूल की भरपाई: अगर आप दाल, दूध, सब्ज़ी, बिस्कुट आदि भूल गए थे, तो अब ऑर्डर भेजने के बाद जोड़ सकते हैं।

पैसे और समय की बचत: दो ऑर्डर / दो डिलीवरी चार्ज का झंझट नहीं।

एक ही डिलीवरी में सब सामान: पूरा सामान एक साथ घर आएगा।

कई उपयोगकर्ताओं ने इस फीचर की तारीफ करते हुए कहा है कि यह “सबसे जरूरी अपडेट” था, क्योंकि अक्सर last moment में सामान भूल जाते थे।

ये भी पढ़ें:अलर्ट! IRCTC ने बदला Tatkal से जुड़ा बड़ा नियम, अब OTP के बिना नहीं मिलेगा टिकट
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।