
खुशखबरी! जल्द फोन की बैटरी उड़ाने वाले ऐप्स से मिलेगी राहत, Google करेगा पहले ही अलर्ट
अब Google Play Store पर डाउनलोड करने से पहले आपको बैक-ग्राउंड में बैटरी खींचने वाले ऐप्स के लिए चेतावनी मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक Google जल्द ऐप्स में “high battery drain” का अलर्ट देगा।
Android Battery Draining Apps: अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो शायद यह बात आपको पता है कि कभी-कभी आपने एक ऐप इंस्टॉल किया और अचानक फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म होने लगी। Google ने इस समस्या से निपटने के लिए एक नया कदम उठाया है: अब Play Store पर उन ऐप्स को चेतावनी दी जा सकती है जो आपके फोन की बैटरी को बहुत अधिक खींचते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, Google ने Android वर्शन में एक ऐसा मापदंड तैयार किया है जिसमें “excessive wake locks” (ऐसे वज़नदार काम जो स्क्रीन बंद होते ही भी CPU चला रहता है) को ट्रैक किया जाएगा। यदि किसी ऐप ने बहुत ज़्यादा wake-locks लगाई हों या पिछले 28 दिनों में यूजर सत्रों में फर्क दिख रहा हो, तो ऐप को Play Store पर “बैटरी खींचने वाला ऐप” का टैग मिल सकता है। इसका मतलब है कि अब आप डाउनलोड से पहले पता लगा पाएंगे।
नया बैटरी-वॉर्निंग सिस्टम कैसे काम करेगा?
Google ने Android इकोसिस्टम में एक नया मापदंड लागू करने जा रहा है जिसे कहा गया है “excessive partial wake locks”। इसका मतलब ये है: अगर कोई ऐप आपने डाउनलोड की है और वो स्क्रीन बंद होने के बाद भी फोन का CPU लंबे समय तक चलाती रहती है तो उसे “बैटरी खींचने वाला ऐप” माना जाएगा। अगर ऐप ने 24 घंटों में 2 घंटे से ज़्यादा non-exempt wake locks लगाई हों, तो ये “अत्याधिक” माना जाएगा। पिछले 28 दिनों में अगर उस ऐप के यूजर सत्रों में 5% से ज़्यादा हिस्सों में यह व्यवहार दिखा हो, तो ऐप पर चेतावनी लग सकती है। इस चेतावनी में ऐप के डिटेल पेज पर लिखा जा सकता है: “This app may use more battery than expected due to high background activity.” यह नया नियम मार्च 2026 से प्रभावी होगा।
यूजर को क्या-क्या फायदा होगा?
बैटरी लाइफ बेहतर: ऐसे ऐप्स जिन्हें अब चेतावनी मिलेगी, वो बैक-ग्राउंड में अनावश्यक काम कम करेंगे, जिससे बैटरी देर तक चलेगी।
स्मार्ट डाउनलोड डिसीजन: आप ऐप डाउनलोड करने से पहले देख सकेंगे कि क्या ऐप बैटरी खींच सकती है इससे गलत ऐप्स से बचाव होगा।
दीर्घकालीन फोन-हेल्थ: कम बैटरी खपत का मतलब फोन धीमा नहीं होगा, गर्म नहीं होगा, और बेहतर अनुभव रहेगा।
डेवलपर्स को प्रेरणा: ऐप बनाने वाले ये जानेंगे कि बैटरी-उपयोग पर नजर है इससे सभी के लिए ऐप एक्सपीरियंस सुधरेगा।
किन बातों का रखें ध्यान?
अभी यह नियम पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है मार्च 2026 तक ऐप्स को तैयारी का समय मिलेगा। कुछ wake locks अभी भी पूरी तरह से बंद नहीं होंगे जैसे म्यूजिक प्लेबैक या यूज़र द्वारा शुरू किया गया ट्रांसफर।
यदि आपके फोन में बैटरी जल्दी खत्म हो रही है, तो यह जरूरी नहीं कि ऐप सिर्फ कारण हो नेटवर्क, सेटिंग्स या बैक-ग्राउंड प्रोसेस भी असर डाल सकते हैं। चेतावनी का मतलब है कि ऐप खतरनाक है, ऐसा नहीं मात्र संकेत है कि ऐप बैटरी पर ज्यादा बोझ डाल सकती है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


