बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म, आ गए 75 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, साउंड जबर्दस्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

GoBoult Tenet Pro को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। दावा है कि फुल चार्ज में केस के साथ ईयरबड्स कुल 75 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। कंपनी फिलहाल इन्हें 200 रुपये कम में खरीदने का मौका दे रही है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

GoBoult Tenet Pro Launched in India: बार-बार चार्जिंग का झंझट नहीं चाहिए और लंबी बैटरी लाइफ वाले ईयरबड्स तलाश रहे हैं तो GoBoult के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परपेक्ट हो सकते हैं। ब्रांड ने भारत में GoBoult Tenet Pro नाम से नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। ईयरबड्स 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, 13 एमएम डायनामिक ड्राइवर और 75 घंटे तक की कुल बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इसमें डुअल कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी मिलता है और क्लियर ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें क्वाड माइक्रोफोन एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन और फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

GoBoult Tenet Pro

GoBoult Tenet Pro की खासियत

इसकी बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियत है। कंपनी का दावा है कि Tenet Pro चार्जिंग केस के साथ कुल 75 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। ईयरबड्स USB Type-C पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, हालांकि कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी या चार्जिंग स्पीड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

GoBoult Tenet Pro

नए ईयरबड्स दिखने में बेहद खूबसूरत है और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आते हैं। इसके केस में ट्रांसपेरेंट कवर है, जिससे बड्स केस खोले ही अंदर रखे हुए दिखते हैं। इसमें 13mm के डायनामिक ड्राइवर लगे हैं और ये AAC और SBC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं। इनमें 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन की सुविधा है और इसमें कॉलिंग के दौरान आस-पास के शोर को कम करने के लिए चार माइक्रोफोन सेटअप का इस्तेमाल किया गया है।

ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4 और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं। ये ईयरफोन Android और iOS डिवाइस के साथ काम करते हैं। ईयरबड्स में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में 45ms लो लेटेंसी वाला कॉम्बैट गेमिंग मोड, AI वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और GoBoult AmpApp शामिल हैं, जो कस्टम EQ, प्रीसेट साउंड मोड और अन्य कंट्रोल की सुविधा देते हैं।

GoBoult Tenet Pro

टेनेट प्रो गोबोल्ट टेनेट के साथ शुरू की गई डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखता है। इसमें कंपनी के ऑर्बिट कैप्सूल डिजाइन, फ्रॉस्टव्यू शेल, प्रिज्म कट पावर वॉल्ट और एएनसी इन्सिग्निया की सुविधा है। कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स भारतीय कानों के लिए विकसित LiDAR-मैप्ड एर्गोनोमिक डिजाइन का उपयोग करते हैं, साथ ही अधिक सुरक्षित फिट के लिए वैक्यूम लॉक ईयरशेल, अण्डाकार ईयर टिप्स और कैप्सूल के आकार का स्टेम भी उपयोग करते हैं। ईयरबड्स को स्प्लैश प्रतिरोध के लिए IPX5 रेटिंग भी प्राप्त है।

इतनी है GoBoult Tenet Pro कीमत

भारत में GoBoult Tenet Pro की कीमत 1,699 रुपये है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि लिमिटेड-पीरियड लॉन्च ऑफर के तहत, इन ईयरबड्स को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये ईयरबड्स क्रिमसन रेड, फ्रॉस्ट व्हाइट और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।