75 घंटे लगातार सुने गाने, फंकी कलर में आए धांसू ईयरबड्स, कीमत 1299 रुपये

Jan 28, 2026 04:00 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

GoBoult Tenet Earbuds Launched in India: GoBoult ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर GoBoult Tenet को लॉन्च किया है। भारत में यह ब्रांड के पहले ट्रू वायरलेस स्टीरियो हेडसेट हैं, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसे पूरी तरह से देश में ही डिजाइन किया गया है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

GoBoult Tenet Earbuds Launched in India: GoBoult ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर GoBoult Tenet को लॉन्च किया है। भारत में यह ब्रांड के पहले ट्रू वायरलेस स्टीरियो हेडसेट हैं, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसे पूरी तरह से देश में ही डिजाइन किया गया है। यह फास्ट चार्जिंग और डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। GoBoult Tenet में एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) के लिए चार माइक्रोफोन दिए गए हैं, लेकिन इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट नहीं है। कितनी है कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए जानते हैं...

75 घंटे लगातार सुने गाने, फंकी कलर में आए धांसू ईयरबड्स, कीमत 1299 रुपये

इतनी है GoBoult Tenet ईयरबड्स की कीमत

GoBoult Tenet ईयरबड्स की कीमत भारत में 1,299 रुपये है। यह वायरलेस हेडसेट अभी GoBoult की इंडिया वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। GoBoult Tenet मिडनाइट ब्लू, नियॉन लाइम, सोलर येलो और टर्बो ऑरेंज कलर ऑप्शन में आता है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

GoBoult Tenet की खासियत

GoBoult के लेटेस्ट Tenet TWS हेडसेट के हर ईयरफोन में 13 एमएम का डायनेमिक ड्राइवर है, जिसमें ENC के लिए चार माइक्रोफोन हैं, जिससे बैकग्राउंड नॉइज कम होने और आवाज की क्लैरिटी बेहतर होने का दावा किया गया है। यह हेडसेट अल्ट्रा-लो लेटेंसी गेमिंग मोड और GoBoult Amp ऐप के जरिए ऐप-बेस्ड कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स EQ सेटिंग्स, टच कंट्रोल और दूसरी चीजों को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

यह वायरलेस हेडसेट ब्लूटूथ 5.3 और डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स एक ही समय में दो डिवाइस से कनेक्ट रह सकते हैं। कंपनी के अनुसार, चार्जिंग केस के साथ TWS हेडसेट कुल 75 घंटे तक का प्लेबैक देता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में यह 120 मिनट तक का प्लेबैक टाइम देता है।

GoBoult Tenet में रबर-मैट फिनिश वाला फ्लैट-टॉप केस, इंटीग्रेटेड माइक्रो-लेबल और एक LED इंडिकेटर सिस्टम है। ईयरबड्स में वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IPX5 रेटिंग है, जो इसे वर्कआउट और आउटडोर यूज के लिए परफेक्ट बनाती है।

कंपनी का कहना है कि इन ईयरबड्स को हजारों कानों के आकार के LiDAR स्कैन का इस्तेमाल करके इन-ईयर फिट और लंबे समय तक कंफर्ट को बेहतर बनाने के लिए डेवलप किया गया था। TriArc केस डिजाइन में एक खास त्रिकोणीय कट का इस्तेमाल किया गया है ताकि बड़े बैटरी को एडजस्ट किया जा सके और फॉर्म फैक्टर को कॉम्पैक्ट रखा जा सके।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।