नया फीचर: पुरानी Gmail ID से हो गए बोर, तो चेंज करें पूरा Email एड्रेस; यहां देखें स्टेप्स

Apr 01, 2026 04:21 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Google अब एक ऐसे फीचर ला रहा है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना प्राइमरी जीमेल एड्रेस बदल सकेंगे। यहां हम आपको जीमेल एड्रेस बदलने के सिंपल स्टेप्स बता रहे हैं। आप भी देखें और ट्राई करें

नया फीचर: पुरानी Gmail ID से हो गए बोर, तो चेंज करें पूरा Email एड्रेस; यहां देखें स्टेप्स

Gmail के दुनियाभर में 1.8 बिलियन (यानी 180 करोड़) से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। गूगल ने अपने करोड़ों जीमेल यूजर्स को नई सौगात दी है। अब यूजर जीमेल का एड्रेस चेंज कर सकेंगे, वो भी पुराना डेटा खोए बिना। अगर आप भी अपना अजीब दिखने वाली जीमेल आईजी बदलना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। खुद कंपनी के सीईओ सुंदर पिचई ने इस नए फीचर की जानकारी दी है। दरअसल, गूगल अब एक ऐसे फीचर ला रहा है, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपना प्राइमरी जीमेल एड्रेस बदल सकेंगे। यह गूगल की उस पुरानी पॉलिसी से एक बड़ा बदलाव है जिसके तहत @gmail.com आईडी को हमेशा के लिए परमानेंट रखा जाता था। पिचई ने यह भी बताया है कि आईडी बदलने के लिए यूजर को क्या करना होगा।

नए फीचर के बारे में खुद पिचई ने बताया

इस फीचर के बारे में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर बताया है। एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपके जीमेल एड्रेस को उसी में फंसा रहने की जरूरत नहीं है। v0t3f0rp3dr02004@gmail.com या mrbrightside416@gmail.com (या उस समय आप जो भी इस्तेमाल करते थे) को अलविदा कहने के लिए, अपने Google Account की सेटिंग्स में जाएं और कोई भी उपलब्ध नाम चुनें। आपका पुराना यूजरनेम बना रहेगा, और आप दोनों से साइन इन कर सकते हैं।”

how to change primary gmail address

नए फीचर में क्या खास

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपना मौजूदा डेटा खोए बिना एक नए जीमेल एड्रेस पर स्विच कर पाएंगे। ईमेल, ड्राइव फाइलें, फोटो और दूसरी जुड़ी हुई सर्विसेस जस की तस रहेंगी। पुरानी ईमेल आईडी, एक वैकल्पिक एड्रेस के तौर पर अकाउंट से जुड़ी रहेगी; इसका मतलब है कि यूजर्स उस पर भेजे गए ईमेल अब भी पा सकेंगे और उसका इस्तेमाल साइन इन करने के लिए कर पाएंगे।

धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर

गूगल ने बताया कि यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए हो सकता है कि यह तुरंत सभी यूजर्स को न मिले। जिन यूजर्स को इसका एक्सेस मिलेगा, वे सेटिंग्स में "Google Account email" सेक्शन के जरिए यह बदलाव कर पाएंगे।

इस बदलाव के कारण “Sign in with Google” और Chrome sync जैसी सर्विसेस में मामूली रुकावटें आ सकती हैं। कंपनी ने यूजर्स को एहतियात के तौर पर अपने जरूरी डेटा का बैकअप लेने की सलाह दी है।

हालांकि यूजर्स अपनी पिछली ईमेल आईडी पर वापस जा सकते हैं, लेकिन उस एड्रेस का इस्तेमाल 12 महीने तक नया जीमेल अकाउंट बनाने के लिए नहीं किया जा सकता।

सालों तक, जीमेल यूजर्स के पास नया अकाउंट बनाए बिना अपनी प्राइमरी ईमेल आईडी बदलने का कोई ऑप्शन नहीं था। इस अपडेट से वह कमी दूर हो गई है, जिससे यूजर्स को अपना डेटा खोए बिना पुराने या कम प्रोफेशनल यूजरनेम से आगे बढ़ने की ज्यादा आजादी मिलती है।

यहां देखें जीमेल एड्रेस बदलने के लिए आसान स्टेप्स:

स्टेप 1: एलिजिबिलिटी चेक करें

- http://myaccount.google.com/google-account-email पर जाएं।

- Personal Info -> Email -> Google Account Email पर टैप करें

- अगर "Change Google Account Email" का ऑप्शन दिखता है, तो अगले स्टेप पर जाएं।

स्टेप 2: अपने डेटा का बैकअप लें

- सावधानी के तौर पर फोटो, कॉन्टैक्ट्स और एंड्रॉयड डेटा का बैकअप लें।

- अगर आप क्रोमबुक या "Sign in with Google" का इस्तेमाल करते हैं, तो पहले उन्हें चेक कर लें।

स्टेप 3: ईमेल बदलें

- अपना नया यूजरनेम डालें (यह किसी भी गूगल अकाउंट से इस्तेमाल न हुआ हो)

- "Change email" पर टैप करें, फिर "Yes, change email" पर टैप करें।

- स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

इसके बाद क्या होता है

पुराना ईमेल एक अल्टरनेट ईमेल बन जाता है और आपको पुराने और नए, दोनों ईमेल एड्रेस पर ईमेल मिलते हैं। अकाउंट का सारा डेटा (फोटो, मैसेज) सुरक्षित रहता है। आप पुराने या नए, किसी भी ईमेल से साइन इन कर सकते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।