अब 99 रुपये में Unlimited Data, कंपनी ने कराई मौज, अब बिंदास लें फेवरेट मूवी का मजा
Vodafone Idea का 99 रुपये वाला डेटा वाउचर अब अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। इस प्लान के साथ आपको हर दिन 20GB डेटा मिलता है। इस तरह, आपको दो दिनों में इस्तेमाल करने के लिए कुल 40GB डेटा मिलता है। डेली 20GBG डेटा लिमिट समाप्त जाने के बाद भी आप 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज करना जारी रख सकते हैं।

Vodafone Idea ने अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने 99 रुपये के प्लान में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। पुराने ग्राहकों के लिए, 99 रुपये का प्रीपेड प्लान पहले से ही मौजूद था। उस प्लान में 14 दिनों की सर्विस वैलिडिटी और 200MB डेटा मिलता था। अब कंपनी ने 99 रुपये के प्लान में एक दिलचस्प बदलाव करके सबसे हैरान कर दिया है। कंपनी ने अब इस प्लान में डेटा खत्म होने का झंझट खत्म कर दिया है और यूजर डेटा खत्म होने का टेंशन लिए बगैर ही जितना मर्जी उतना इंटरनेट चला सकते हैं और अपनी फेवरेट मूवी और शो एन्जॉय कर सकेंगे। वीआई पहले से ही अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड डेटा ऑफर करती है, जो 4G और 5G दोनों के लिए उपलब्ध है। यह अनलिमिटेड डेटा एक लिमिट के साथ आता है और इसमें 300GB की कैपिंग रहती है। अच्छी बात यह है कि अब, वीआई ने अपने 4G डेटा वाउचर्स के साथ भी अनलिमिटेड डेटा देना शुरू कर दिया है। यह एक डेटा पैक है और कंपनी ने इसके साथ अनलिमिटेड डेटा दे रही है। चलिए डिटेल में जानते हैं अब इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा...
Vi का 99 रुपये का डेटा वाउचर
वोडाफोन आइडिया का 99 रुपये वाला डेटा वाउचर अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। हालांकि, यह कोई नया प्लान नहीं है। 99 रुपये वाला डेटा वाउचर पहले से ही मौजूद था, और यह देश के हर टेलीकॉम सर्कल में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। 99 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 2 दिनों की है। यह सर्विस वैलिडिटी नहीं है, यह सिर्फ डेटा वाउचर की अलग से वैलिडिटी है। ध्यान दें कि डेटा वाउचर आम तौर पर ग्राहकों को कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं देते हैं। डेटा वाउचर से रिचार्ज करने और इसके फायदों का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास पहले से एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है।
99 रुपये कीमत वाले इस प्लान में रोज का खर्च लगभग 50 रुपये आता है। इसलिए, इस प्लान के साथ आपको हर दिन 20GB डेटा मिलता है। इस तरह, आपको दो दिनों में इस्तेमाल करने के लिए कुल 40GB डेटा मिलता है। अगर आप हैवी डेटा यूजर हैं और फेवरेट मूवी-शो देखने के लिए ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो यह डेटा पैक आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। ध्यान रहें कि डेली 20GBG डेटा लिमिट समाप्त जाने के बाद भी आप 64Kbps की स्पीड से इंटरनेट यूज करना जारी रख सकते हैं। अगर आप इस वाउचर में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप मोबाइल ऐप के साथ-साथ टेलीकॉम कंपनी की वेबसाइट के जरिए भी रिचार्ज कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


