दो डिस्प्ले वाला 5G फोन मात्र ₹15,999 में, अमेजन पर धूम मचा रही यह डील, दिखने में भी यूनिक
दो स्क्रीन वाला स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 5G इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप भी यूनिक दिखने वाला फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट टाइट है, तो Amazon आपके लिए एक धांसू है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
दो स्क्रीन वाला 5G स्मार्टफोन इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप भी यूनिक दिखने वाला फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट टाइट है, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। हम बात कर रहे हैं दो स्क्रीन वाले Lava Blaze Duo 5G की, जो इस समय अमेजन पर सस्ता मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं क्या है डील और इस फोन में क्या-क्या खास मिलता है...

इतना सस्ता मिल रहा फोन
लॉन्च के समय, लावा ब्लेज डुओ 5G की भारत में 6GB रैम और 1286GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 18,999 रुपये और 8GB+1286GB वेरिएंट के लिए 20,499 रुपये है। कंपनी ने इसे आर्कटिक व्हाइट और सेलेस्टियल ब्लू जैसे कलर्स में लॉन्च है। वर्तमान में Amazon पर फोन का 6GB+1286GB वेरिएंट 16,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को 1,000 रुपये कम किया जा सकता है, जिससे प्रभावी कीमत 15,999 रुपये रह जाएगी।
Lava Blaze Duo 5G की खासियत
यह फोन डुअल-सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 14 पर चलता है। फोन एंड्रॉयड 15 ओएस अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.67-इंच की फुल एचडी प्लस (1080x2400 पिक्सेल) 3D कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज पर रिफ्रेश होती है और इसकी पिक्सेल डेन्सिटी 394 पीपीआई है, साथ ही रियर पैनल पर 1.58-इंच (228x460 पिक्सेल) की दूसरी एमोलेड स्क्रीन भी है, जिसकी पिक्सेल डेन्सिटी 336 पीपीआई है।
लावा ने इस फोन में 6nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 प्रोसेसर दिया है, जिसके साथ 8GB तक LPDDR5 रैम मिलती है। फोन में 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, जिसे मेमोरी कार्ड से बढ़ाया नहीं जा सकता। इसमें एक 64-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा है, साथ ही एक 2-मेगापिक्सेल का सेकेंडरी कैमरा भी है जिसका इस्तेमाल डेप्थ इन्फॉर्मेशन कैप्चर करने के लिए किया जा सकता है। फ्रंट में, सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सेल का लेंस है।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, ई-कंपास और एम्बिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
आप लावा के इन फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




