Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़get these 5g phone under 10k via flipkart buy buy sale includes samsung poco moto and more
₹10,000 से कम में मिल रहे इतने सारे 5G फोन, मिलेगी 8GB तक रैम, लिस्ट में सबसे सस्ता Samsung

₹10,000 से कम में मिल रहे इतने सारे 5G फोन, मिलेगी 8GB तक रैम, लिस्ट में सबसे सस्ता Samsung

संक्षेप:

Flipkart Buy Buy 2025 Sale लाइव हो चुकी है और सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। यहां हमने ऐसे 5G फोन्स की लिस्ट तैयार की है, जो 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं। लिस्ट में Ai+ का 8GB रैम वाला मॉडल भी शामिल है।

Dec 05, 2025 06:43 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नए साल में 5G Smartphone में अपग्रेड करने का प्लान रहे हैं, लेकिन बजट 10 हजार रुपये से कम है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट एक बार फिर 5G फोन सस्ते दाम में खरीदने का मौका दे रहा है। दरअसल, Flipkart Buy Buy 2025 Sale लाइव हो चुकी है और सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। यहां हमने ऐसे 5G फोन्स की लिस्ट तैयार की है, जो 10 हजार रुपये से कम में मिल रहे हैं। लिस्ट में Ai+ का 8GB रैम वाला मॉडल भी शामिल है। देखें आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा...

1. Samsung Galaxy F06 5G

सेल में 8,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 5000 एमएएच बैटरी है।

2. POCO M7 5G

सेल में 8,699 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन में 6.88 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 4 जेन 6s चिपसेट और 5160 एमएएच बैटरी है।

ये भी पढ़ें:टूट पड़े ग्राहक, Sale में 53000 रुपये तक सस्ते मिल रहे Google Pixel फोन, लिस्ट

3. Ai+ Nova 5G

सेल में 8,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन में 6.88 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, यूनिसॉक T8200 चिपसेट और 5000 एमएएच बैटरी है। फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 9,999 रुपये में मिल रहा है।

4. Tecno Spark 30C 5G

सेल में 9,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन में 6.67 इंच डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट और 5000 एमएएच बैटरी है।

5. Infinix Hot 60i 5G+

सेल में 9,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। फोन में 6.75 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट और 6000 एमएएच बैटरी है।

ये भी पढ़ें:949 रुपये के दो धांसू फोन लाया ब्रांड, लगातार 7 घंटे कर सकेंगे कॉल, यह है खास

6. Moto G35 5G

सेल में 10,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन में 6.72 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, यूनिसॉक T760 चिपसेट और 5000 एमएएच बैटरी है।

7. Tecno Spark Go 5G

सेल में 10,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इस कीमत में फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन में 6.74 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट और 6000 एमएएच बैटरी है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।