धड़ाधड़ खत्म हो रहा स्टॉक, ₹35000 से कम में मुड़ने वाला फोन, गिर गए दाम

Feb 06, 2026 07:07 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Amazon पर आपके लिए एक धांसू डील है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक फ्लिप फोल्ड फोन Tecno Phantom V Flip 5G अपनी लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा है, वो भी बिना किसी बैंक या एक्सचेंज ऑफर के। अब कितनी रह गई कीमत, चलिए बताते हैं 

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

अगर आप भी कम बजट में फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Amazon पर आपके लिए एक धांसू डील है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक फ्लिप फोल्ड फोन अपनी लॉन्च प्राइस से पूरे 20,000 रुपये कम में मिल रहा है, वो भी बिना किसी बैंक या एक्सचेंज ऑफर के। हम बात कर रहे हैं Tecno Phantom V Flip 5G की। अमेजन लिस्टिंग के अनुसार, स्टॉक में केवल 1 ही यूनिट बचा है। यानी अगर आपको यह फोन खरीदना है, तो तुरंत इस डील का फायदा उठाना होगा, इससे पहले की स्टॉक खत्म हो जाए। डिस्काउंट में कितना सस्ता मिल रहा है यह फोन,चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

धड़ाधड़ खत्म हो रहा स्टॉक, ₹35000 से कम में मुड़ने वाला फोन, गिर गए दाम

सीधे 20,000 रुपये सस्ता मिल रहा फोन

दरअसल, Amazon पर Tecno Phantom V Flip 5G अब सीधे 34,999 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का आईकॉनिक ब्लैक कलर वेरिएंट ही मिल रहा है। बता दें कि लॉन्च के समय इसकी कीमत 54,999 रुपये थी और कंपनी ने इसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया था। यानी फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 20,000 रुपये कम में मिल रहा है।

tecno phantom v flip 5g

अमेजन इस फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर की पेशकश भी कर रहा है। अगर आप पास भी एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप 33,150 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ ले सकते हैं। (नोट- ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू सीधे तौर पर पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।)

आप यहां से Tecno Phantom V Flip 5G को तुरंत खरीद सकते हैं:

चलिए अब नजर डालते हैं Tecno Phantom V Flip 5G के स्पेसिफिशन्स पर:

फोन दिखने में काफी खूबसूरत है। इसमें 6.9 इंच फुल-एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला फ्लेक्सिबल एमोलेड इनर डिस्प्ले है, जो 1000 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। बाहर की तरफ, 1.32 इंच की गोल कवर स्क्रीन है, जो ऑलवेज-ऑन फीचर और एमोलेड पैनल के साथ आती है। इस छोटी सी कवर स्क्रीन से यूजर मैसेज का रिप्लाई कर सकते हैं।

फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर है, जिसे आर्म माली-G77 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम है, जिसे वर्चुअल रैम की मदद से 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। लॉन्च के समय यह एंड्रॉयड 13.5 के साथ आया था और कंपनी ने इस पर दो साल के ओएस अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट देने की बात कही थी।

फोटोग्राफी के लिए, फोन के रियर कैमरा सेटअप में 64-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सेल का सेंसर है। इसके साथ एक क्वाड फ्लैशलाइट यूनिट भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए, फ्रंट कैमरा मेन डिस्प्ले के टॉप पर बीचोंबीच एक पंच-होल कटआउट में लगा हुआ है, जो 32 मेगापिक्सेल का है।

फोन में 5G, वाई-फाई 6, एनएफसी और ब्लूटूथ 5.1 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी है। खुलने पर फोन का डाइमेंशन 171.72x74.05x6.95 एमएम है जबकि बंद करने पर इसका डाइमेंशन 88.77x74.05x14.95 एमएम हो जाता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।