बजट में आया OnePlus का महंगा फोन, सीधे ₹19000 की छूट, इसमें 100W चार्जिंग, दमदार कैमरा भी

Feb 14, 2026 10:20 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OnePlus 12 Amazon Price cut: OnePlus फैन्स के लिए अच्छी खबर है। इस समय पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon  पर वनप्लस का एक फ्लैगशिप फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 19,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 12 की। चलिए बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ..

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

OnePlus 12 Amazon Price cut: वनप्लस फैन्स के लिए अच्छी खबर है। इस समय पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर वनप्लस का एक फ्लैगशिप फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 19,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus 12 की। वैसे तो पुराना है लेकिन अपने लुक्स और दमदार हार्डवेयर से अभी भी कई नए फोन्स पर भारी पड़ता है। फोन में 100W की तेजतर्रार चार्जिंग स्पीड मिलती है। फोन में ProXDR OLED डिस्प्ले है, जो बेहतरीन व्यूईंग एक्सपीरियंस देता है। फोन में फोटोग्राफी करने के लिए भी कुल चार दमदार कैमरे मिलते हैं। चलिए बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ..

बजट में आया OnePlus का महंगा फोन, सीधे ₹19000 की छूट, इसमें 100W चार्जिंग, दमदार कैमरा भी

लॉन्च के समय इतनी थी कीमत

भारत में वनप्लस 12 को रैम और स्टोरेज के हिसाब से दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। लॉन्च के समय, इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये और 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये थी। पहले इसे फ्लोई एमराल्ड और सिल्की ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया था। बाद में कंपनी ने लाइनअप में ग्लेशियल व्हाइट कलर भी जोड़ा था। अब यह फोन 19,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। चलिए बताते हैं आखिर यह फोन कहां इतना सस्ता मिल रहा है।

लॉन्च से ₹19,000 सस्ता मिल रहा फोन

दरअसल, Amazon पर वनप्लस 12 5G स्मार्टफोन का 12GB+256GB वेरिएंट इस समय मात्र 45,999 रुपये में मिल रहा है। ध्यान रहे कि इस कीमत में फोन का केवल ग्लेशियल व्हाइट कलर वेरिएंट ही मिल रहा है। ग्रीन कलर वेरिएंट की कीमत थोड़ी अधिक 51,999 रुपये है। यानी देखा जाए तो फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 19,000 रुपये कम में मिल रहा है।

अमेजन इस फोन पर 43,699 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

यहां से खरीदें

चलिए एक नजर डालते हैं OnePlus 12 की खासियत पर:

बड़ा एमोलेड डिस्प्ले और हैवी रैम

OnePlus 12 फोन स्मैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है, जो एड्रेनो 750 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज है, जबकि टॉप वेरिएंट में 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज है। फोन में 6.82 इंच का QHD+ ProXDR OLED डिस्प्ले है, जो (1440x3168 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन, 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में डोल्बी एटमॉस साउंड वाले स्टीरियो स्पीकर लगे हैं। फोन में अलर्ट स्लाइडर भी है।

फोन में दमदार कैमरा सेटअप भी

फोटोग्राफी के लिए, फोन में हैसलब्लेड द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का सोनी LYT808 प्राइमरी लेंस, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ 64 मेगापिक्सेल का ओमनीविजन OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48 मेगापिक्सेल का सोनी IMX581 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का लेंस मिलता है। सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के बीचोंबीच पंच होल कटआउट में लगा हुआ है।

100W चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी

वनप्लस 12 में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी कनेक्टिविटी दी गई है। यह जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इसमें 5400mAh की बैटरी है जिसे सुपरवूक चार्जर का उपयोग करके 100W पर चार्ज किया जा सकता है, और फोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP65 रेटिंग मिली है। 220 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 9.15 एमएम है।

आप OnePlus के इन फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;