हर साल लें नया Pixel फोन, पैसा वसूल है ‘अपग्रेड प्रोग्राम’; ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये
Google Pixel 11 Upgrade Program यूजर्स को 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर नया Pixel 11 खरीदने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि हर महीने लगभग 4,000 रुपये का खर्च आएगा। सिर्फ 9 ईएमआई के बाद, यूजर्स को Pixel फोन अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा और उन्हें 62.5% तक की पक्की बायबैक वैल्यू मिलेगी।

Google Pixel 11 Upgrade Program: Pixel स्मार्टफोन फैन्स के लिए Google एक धांसू प्रोगाम लेकर आई है, जिसका लाभ लेकर ग्राहक एक साल नया पिक्सेल फोन ले पाएंगे। गूगल ने पिक्सेल 11 सीरीज के साथ पिक्सेल अपग्रेड प्रोग्राम को आगे बढ़ाया है। इसे पहले 2025 में Pixel 10 सीरीज के साथ पेश किया गया था। अब इसे नए फोन के लिए भी बढ़ा दिया गया है। पिक्सेल 11 सीरीज को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस बार कीमत थोड़ी बढ़ गई है, लेकिन बेस मॉडल में मेमोरी अब 128GB की जगह 256GB है। यह प्रोग्राम खरीदारों को बहुत ही कम कीमत पर हर साल एक नए पिक्सेल डिवाइस में अपग्रेड करने का मौका मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे ऑनरशिप कॉस्ट काफी कम हो जाती है। चलिए बताते हैं कि गूगल पिक्सेल 11 अपग्रेड प्रोग्राम आखिर कैसे काम करता है...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गूगल पिक्सेल 11 अपग्रेड प्रोग्राम की डिटेल्स
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार,Google Pixel 11 अपग्रेड प्रोग्राम यूजर्स को 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर नया Pixel 11 खरीदने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि हर महीने लगभग 4,000 रुपये का खर्च आएगा। सिर्फ 9 ईएमआई के बाद, यूजर्स को Pixel फोन अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा और उन्हें 62.5% तक की पक्की बायबैक वैल्यू मिलेगी। तो असल में, आपको नया पिक्सेल डिवाइस बहुत कम कीमत पर मिल जाता है।
दरअसल, यहां एक एनुअल अपग्रेड विकल्प है, जिसमें यूजर अपने मौजूदा फोन को बेचे बिना नई जेनरेशन के पिक्सेल फोन में अपग्रेड कर सकता है। Google Pixel 11 खरीदारों को गूगल AI प्रो सब्सक्रिप्शन, गूगल हेल्थ प्रीमियम और यूट्यूब प्रीमियम का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। लेकिन ये हमेशा के लए नहीं, ये बस कुछ महीनों के लिए है।
Google Pixel 11 सीरीज में लेटेस्ट Tensor G6 चिपसेट और सिक्योरिटी के लिए टाइटन M3 चिपसेट दिया गया है। Pixel 11 सीरीज में कई नए डिवाइस शामिल हैं, जिनमें Google Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हैं। ये सभी फोन अब भारत में यूजर्स के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
Google Pixel 11 Series: इतनी है कीमत
गूगल पिक्सेल 11 नई लाइनअप का सबसे सस्ता मॉडल है, जिसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। इसके 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 1,04,999 रुपये है। यह पिस्ताचियो, हिबिस्कस, फ्रॉस्ट और ऑब्सीडियन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गूगल पिक्सेल 11 प्रो के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 1,34,999 रुपये है। गूगल पिक्सेल 11 प्रो XL के 12GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। Pro और Pro XL, दोनों ही Canyon, Fog, Olive और Obsidian रंगों में बेचे जाते हैं।
गूगल पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड को सिंगल 16GB रैम + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और सिंगल ऑलिव कलरवे में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,86,999 रुपये है। यह न केवल इसे पिक्सेल 11 लाइनअप का सबसे महंगा स्मार्टफोन बनाता है, बल्कि भारत में अब तक का सबसे महंगा पिक्सेल फोल्ड भी है।
Google Pixel 11 Series: ऑफर की पूरी डिटेल
गूगल, पिक्सेल 11 लाइनअप पर लॉन्च के समय कई फायदे दे रहा है। पिक्सेल 11 प्रो या पिक्सेल 11 प्रो XL खरीदने वाले लोग एलिजिबल कार्ड्स पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं, साथ ही एलिजिबल डिवाइस एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। वहीं, पिक्सेल 11 के लिए गूगल एलिजिबल कार्ड्स पर 7,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक या एलिजिबल डिवाइस एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रहा है।
पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड पर भी पिक्सेल 11 प्रो और प्रो XL मॉडल की तरह ही एलिजिबल कार्ड्स पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और एलिजिबल डिवाइस एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ये ऑफर 31 अगस्त तक वैलिड हैं।
इसके अलावा, पिक्सेल 11 सीरीज के साथ कई तरह के ऑफ्टर सेल्स बेनिफिट भी दे रहा है। खरीदार जीरो डाउन पेमेंट पर कंज्यूमर लोन और 24 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी गूगल पिक्सेल अपग्रेड प्रोग्राम भी दे रही है, जिसमें 24 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई और नौ महीने बाद 62.5 प्रतिशत तक की पक्की बायबैक वैल्यू शामिल है।
गूगल पिक्सेल 11 Pro, पिक्सेल 11 Pro XL और पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड के खरीदारों को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के छह महीने का गूगल AI प्रो मिलेगा। ऑफर में प्रो मॉडल के लिए एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी और एक साल का फ्री स्क्रीन रिपेयर भी शामिल है। गूगल अतिरिक्त रूप से पिक्सेल वॉच 5 के साथ गूगल AI प्रो के साथ छह महीने का गूगल हेल्थ प्रीमियम बंडल कर रहा है, जबकि पिक्सेल बड्स ऑफर तीन महीने के यूट्यूब प्रीमियम के साथ आता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर केवल गूगल स्टोर के माध्यम से की गई खरीदारी के लिए मान्य हैं।



Canyon








